[ad_1]
जींद। आम आदमी पार्टी के ईसी सैल के राज्य उपप्रधान सुभाष कौशिक ने जनहितों की अनदेखी का हवाला देते हुए पार्टी को अलविदा कह दिया है। सुभाष कौशिक ने इस्तीफा पत्र में कहा कि पार्टी हरियाणा में लोगों की जनभावनाओं के अनुरूप खरा नहीं उतर रही।
वर्तमान में हरियाणा के अंदर सिस्टम पटरी से उतरा हुआ है। कानून व्यवस्था फेल हो चुकी है। मंहगाई, भ्रष्टाचार का आलम लोगों को रूला रहा है। बेरोजगारी ने युवाओं का भविष्य बर्बाद कर दिया है। बहु-बेटियां सुरक्षित नहीं है। असमाजिक तत्त्वों का बोलबाला बना हुआ है।
पार्टी इस दर्द को बांटने के लिए कही भी मैदान में नहीं उतर रही। राजनीतिक मंच सेवा का सबसे सशक्त माध्यम होता है किंतु आम आदमी पार्टी इस सोच की पूरी तरह से अनदेखी कर रही है। इसलिए मैं अपनी सदस्यता और ईसी सैल के स्टेट वाइस प्रेजिडेंट पद से इस्तीफा दे रहा हूं।
उन्होंने कहा कि एक सीनियर आईपीएस अधिकारी सिस्टम से आहत होकर मौत को गले लगा लेता है। ऐसी व्यवस्था के बीच उनकी धर्मपत्नी जो सीनियर आईएएस अधिकारी है उसे न्याय पाने के लिए जदोजहद करनी पड़ रही है। जब खास लोगों के ये हालात है तो आम व्यक्ति तो पूरी तरह से रामभरोसे चल रहा है।
[ad_2]



