{“_id”:”68ed43c6696ffc8fbd03acf3″,”slug”:”the-accused-of-fraud-in-the-name-of-job-got-remand-ambala-news-c-36-1-sknl1017-151400-2025-10-13″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Ambala News: नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी के आरोपी को मिला रिमांड”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Mon, 13 Oct 2025 11:54 PM IST
कैंट के नागरिक अस्पताल में नौकरी लगवाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला आरोपी अजय: पुलिस पीआरओ
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। कैंट के नागरिक अस्पताल में नौकरी लगवाने के नाम पर पंजोखरा निवासी गुरमीत से दो लाख रुपये की धोखाधड़ी मामले में पकड़े गए 12 क्रॉस रोड निवासी अजय को कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान आरोपी के अन्य साथियों में पहुंचकर उन्हें काबू किया जाएगा। इसके अलावा आरोपी की दूसरे थानों में चल रही धोखाधड़ी शिकायतों के बारे में भी जानकारी जुटाई जाएगी। हालांकि पुलिस की प्राथमिक पूछताछ में अस्पताल के ही कुछ कर्मचारियों का नाम सामने आया है और पुलिस जांच में जुट गई है। कैंट नागरिक अस्पताल के चतुर्थी कर्मी अजय ने पंजोखरा निवासी गुरमीत के साथ धोखाधड़ी की थी। पीड़ि त ने बताया था कि 16 अप्रैल से 17 जुलाई 2025 के दौरान आरोपी अजय कुमार ने नौकरी लगवाने के नाम पर एचकेआरएन में नियुक्ति का नकली पत्र देकर दो लाख रुपये की रिश्वत ली थी।