{“_id”:”68eccf7b1235df672a01c4fe”,”slug”:”video-people-of-sc-community-took-out-a-procession-2025-10-13″,”type”:”video”,”status”:”publish”,”title_hn”:”सोनीपत: आईपीएस अधिकारी की आत्महत्या मामले में एससी समाज के लोगों ने निकाला जुलूस, न्यायिक जांच की उठाई मांग”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
समस्त अनुसूचित जाति समाज के बैनर तले जिले भर से सैकड़ों लोग आईपीएस अधिकारी वाई पूरण कुमार आत्महत्या के मामले में सड़क पर उतरे। वह बस अड्डे से शहर में विरोध प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय पर पहुंचे। उन्होंने नगराधीश डॉ. अनमोल को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर आईपीएस अधिकारी वाई पूरण कुमार आत्महत्या के मामले में न्याय की मांग की।
अधिवक्ता नकीन मेहरा का कहना था कि आईपीएस वाई पूरण कुमार ने अपने सुसाइड नोट में उल्लेख किया था कि उन्हें उनकी जाति के कारण बार-बार अपमानित किया गया और वरिष्ठ अधिकारियों ने मानसिक रूप से प्रताड़ित किया है। उनका कहना था कि यह आत्महत्या सिर्फ व्यक्तिगत क्षति नहीं, बल्कि भारतीय प्रशासनिक व्यवस्था में गहराई तक फैले जातिवादी भेदभाव और उत्पीड़न की ज्वलंत मिसाल है।
सोनीपत: आईपीएस अधिकारी की आत्महत्या मामले में एससी समाज के लोगों ने निकाला जुलूस, न्यायिक जांच की उठाई मांग