कुरुक्षेत्र: एडीजीपी वाई पूरण कुमार आत्महत्या प्रकरण में सड़कों पर उतरी कांग्रेस Latest Haryana News

[ad_1]


एडीजीपी एवं वरिष्ठ आईपीएस वाई पूर्ण कुमार आत्महत्या प्रकरण को लेकर आज जिला भर के कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए और जमकर रोष प्रदर्शन किया।

पार्टी जिला अध्यक्ष मेवा सिंह की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी जिला कार्यालय पर एकत्रित हुए जहां से रोष जुलूस निकालते हैं अंबेडकर चौक पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जमकर नारेबाजी की तो वही, आत्महत्या करने वाले एडीजीपी को न्याय दिलाने की भी मांग की। इस दौरान थानेश्वर विधायक अशोक अरोड़ा ने कहा कि प्रदेश में व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो चुकी है जिसका परिणाम है कि एडीजीपी आत्महत्या करने के लिए मजबूर होना पड़ा।

मुख्यमंत्री नायब सैनी पीड़ित परिवार के पास गए और उन्होंने न्याय दिलाने का पूरा भरोसा दिया लेकिन आज तक पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिला है जिसके चलते ही एडीजीपी के शव का न पोस्टमार्टम हो पाया है और न ही अंतिम संस्कार। उन्होंने कहा कि सरकार पूरी तरह से विफल साबित हो चुकी। नायब सैनी मजबूत नहीं बल्कि मजबूर मुख्यमंत्री है।
वही शाहाबाद के विधायक रामकरण काला वह जिला अध्यक्ष मेवा सिंह नेवी कहा कि सरकार पीड़ित परिवार को तत्काल न्याय दिलाए और दोषी लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

[ad_2]
कुरुक्षेत्र: एडीजीपी वाई पूरण कुमार आत्महत्या प्रकरण में सड़कों पर उतरी कांग्रेस