सुनीता विलियम्स स्पेस स्टेशन से अमेरिकी चुनाव में वोट डालेंगी: पृथ्वी से 400 किमी दूर से प्रेस कॉन्फ्रेंस की, कहा- मुझे स्पेस में रहना पसंद Health Updates

[ad_1]

1 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

स्पेसक्रॉफ्ट में खराबी के चलते दोनों एस्ट्रोनॉट स्पेस स्टेशन में फंसे हुए हैं।

100 दिन से अंतरिक्ष में फंसीं भारतीय मूल की एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स और उनके साथी बुच विलमोर ने इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

यह भारतीय समयानुसार शुक्रवार देर रात 12.15 बजे से हुई। सुनीता और बुच ने कई सवालों के जवाब दिए। दोनों ने कहा कि वे अमेरिकी चुनाव में स्पेस से वोटिंग करेंगे।

वोटिंग को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में बुच ने कहा, ‘उन्होंने आज ही वोट देने से जुड़ी चुनावी प्रक्रिया शुरू की है। यह एक जरूरी ड्यूटी है। NASA इस पर काम कर रहा है कि कैसे हम वोट दे सकें। सुनीता विलियम्स ने कहा कि वह स्पेस से वोटिंग करने को लेकर उत्साहित हैं।

400 किलोमीटर दूर स्पेस सेंटर से सुनीता और बुच ने कहा कि उन्होंने अमेरिकी चुनाव में वोट डालने के लिए नासा से पोस्टल बैलट का अरेंजमेंट करने की रिक्वेस्ट की है।

सुनीता और बुच ने 5 जून को स्पेस स्टेशन के लिए उड़ान भरी थी। वे 6 जून को अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचे ​थे। इन्हें 13 जून को वापस आना था। लेकिन, NASA के बोइंग स्टारलाइनर स्पेसक्राफ्ट में तकनीकी खराबी के कारण इनकी वापसी टाल दी गई। अब दोनों के 2025 में ही वापस आने की संभावना है।

सुनीता और विल्मोर ने क्या-क्या कहा…

  • सुनीता ने कहा कि खराब हो चुके स्टारलाइनर को उनके बिना ISS से रवाना होते देखना दुखदायी था। हालांकि, उन्हें ऐसे हालात में रहने की ट्रेनिंग मिली है। उन्होंने कहा, ‘मुझे स्पेस में रहना बहुत पसंद है। ये मेरी पसंदीदा जगहों में से एक है।’
  • सुनीता ने कहा कि ISS उनके लिए खुशी की जगह है। अगर जरूरत पड़ती है तो हम यहां 8 महीने, 9 या 10 महीने भी रुक सकते हैं। लेकिन, परिवार और पेट डॉग्स की याद आती है।
  • सुनीता ने कहा कि वह एक ही मिशन पर दो अलग-अलग अंतरिक्ष यान उड़ाने को लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने कहा, “हम टेस्टर हैं, यही हमारा काम है।”
  • बुच ने कहा- वे सुबह 4:30 बजे उठते हैं, जबकि सुनीता 6:30 बजे। अंतरिक्ष में रहने के कारण हड्डियों के घनत्व में होने वाले नुकसान से निपटने के लिए दोनों दो घंटे एक्सरसाइज करते हैं।
  • बुच ने कहा कि स्टारलाइनर के पहले टेस्ट पायलट के तौर पर उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उन्हें यहां लंबा वक्त गुजारना पड़ जाएगा। हालांकि, उन्हें पता था कि ऐसी समस्याएं हो सकती हैं, जिनकी वजह से उनकी वापसी में देरी हो सकती है। इस पेशे में ऐसा होता है।
दोनों एस्ट्रोनॉट को अंतरिक्ष में रहते हुए 100 दिन का समय बीत गया है।

दोनों एस्ट्रोनॉट को अंतरिक्ष में रहते हुए 100 दिन का समय बीत गया है।

स्टारलाइनर स्पेसक्राफ्ट वापस धरती पर लौटा सुनीता और उनके साथी बुच को स्पेस स्टेशन ले जाने वाला स्पेस क्राफ्ट 3 महीने बाद 7 सितंबर को धरती पर सुरक्षित वापस लैंड हुआ था। 3 बड़े पैराशूट और एयरबैग की मदद से इसकी लैंडिंग हुई।

NASA के मुताबिक स्पेसक्राफ्ट भारतीय समयानुसार शनिवार सुबह 3:30 बजे इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) से अलग हुआ था। इसको धरती पर आने में करीब 6 घंटे लगे। यह अमेरिका में न्यू मैक्सिको के व्हॉइट सैंड स्पेस हॉर्बर (रेगिस्तान) में लैंड हुआ।

बोइंग कंपनी ने NASA के लिए यह स्पेसक्राफ्ट बनाया था। स्पेसक्राफ्ट में तकनीकी दिक्कतों और हीलियम गैस के रिसाव की जानकारी सामने आई थी। लेकिन इसके सुरक्षित लौटने पर कई तरह की आशंकाएं थीं।

NASA ने 24 अगस्त को बताया था कि स्टारलाइनर में सेफ्टी इश्यूज की वजह से बुच और सुनीता को इससे वापस धरती पर नहीं लाया जाएगा।

NASA ने 24 अगस्त को बताया था कि स्टारलाइनर में सेफ्टी इश्यूज की वजह से बुच और सुनीता को इससे वापस धरती पर नहीं लाया जाएगा।

सुनीता विलियम्स से जुड़ी ये खबरे भी पढ़ें…

सुनीता विलियम्स 12 दिन से स्पेस में फंसीं:13 जून को लौटना था; NASA ने स्पेसक्राफ्ट में खराबी बताकर चौथी बार वापसी टाली

  1. भारतीय मूल की एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर की इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से पृथ्वी पर वापसी एक बार फिर टल गई है। दोनों अंतरिक्ष यात्री पिछले 12 दिन से स्पेस में फंसे हुए हैं। सुनीता और विल्मोर 6 जून को अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचे ​थे। इन्हें 13 जून को वापस आना था।

हालांकि, NASA की बोइंग स्टारलाइनर स्पेसक्राफ्ट में तकनीकी खराबी के कारण लगातार चौथी बार इनकी वापसी टाली गई है। पहली घोषणा 9 जून को की गई थी, जिसमें बताया गया था कि लैंडिंग को 18 जून तक आगे बढ़ाया जा रहा है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

[ad_2]
सुनीता विलियम्स स्पेस स्टेशन से अमेरिकी चुनाव में वोट डालेंगी: पृथ्वी से 400 किमी दूर से प्रेस कॉन्फ्रेंस की, कहा- मुझे स्पेस में रहना पसंद