Karnal News: कार्निवल में बेबी शो से मोहा मन Latest Haryana News

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल

Updated Mon, 13 Oct 2025 01:56 AM IST


कार्यक्रम में प्रस्तुति देते बच्चे। स्रोत : स्कूल



पानीपत। डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में दीपावली के उपलक्ष्य में मनोरंजक व ज्ञानवर्धक कार्निवल दीपज्योति उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न मनोरंजनपूर्ण व ज्ञानवर्धक गतिविधियां की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ गायत्री मंत्र से हुआ। प्रधानाचार्या सुमिता अरोड़ा ने कहा कि कार्निवल दीपज्योति उत्सव का उद्देश्य विद्यार्थियों की प्रतिभा को आंकना व मनोरंजनपूर्ण कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर स्वयं निर्मित वस्तुओं का प्रयोग करने का संदेश देना रहा। बच्चों ने बेबी शो के माध्यम से सबका मन मोह लिया। समूह नृत्य से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गई। संवाद

[ad_2]
Karnal News: कार्निवल में बेबी शो से मोहा मन