Karnal News: योग शिविर का मनाया वार्षिकोत्सव Latest Haryana News

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल

Updated Mon, 13 Oct 2025 01:59 AM IST


वा​र्षिकोत्सव कार्यक्रम में मौजूद लोग। संवाद
– फोटो : samvad



सनौली। नन्हेड़ा गांव में दस वर्षों से चल रहे योग शिविर का रविवार को बाबा पांडोवंशी मंदिर में वार्षिकोत्सव मनाया गया। इस दौरान सुबह के समय रोजाना योग कराया जाता है। जिसका संचालन मास्टर रामकुमार डीपीई कर रहे हैं। जिससे गांव व आसपास के क्षेत्रों की सैकड़ों महिला और पुरुषों व बच्चों को योग सिखाया जाता है। शिविर में पहुंचने से काफी लोगों को शारीरिक लाभ मिला है। वार्षिकोत्सव पर सभी को प्रसाद वितरण और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर पतंजलि जिला अध्यक्ष अशोक अरोड़ा, बापौली योग शिक्षक सतीश वर्मा, सुरेंद्र चेयरमैन जलमाना, योग शिक्षिका सोनिया बापौली, समाजसेवी रिंकू जलमाना, योग संचालक मास्टर रामकुमार व प्रेम सिंह मास्टर मौजूद रहे। संवाद

[ad_2]
Karnal News: योग शिविर का मनाया वार्षिकोत्सव