[ad_1]
पानीपत। एसडी पीजी कॉलेज में भारतीय मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव महासंघ ( बीएमएसआरएम) के तत्वावधान में कानूनी कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का नेतृत्व अखिल भारतीय उपाध्यक्ष जय प्रकाश कौशिक ने किया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि उत्तरी क्षेत्र के भारतीय मजदूर संघ के संगठन मंत्री पवन कुमार, प्रदेश संगठन मंत्री हरीश अरोड़ा रहे। पवन कुमार ने राजनीतिक तटस्थता और राष्ट्र हित पर बल देते हुए कहा कि सभी श्रमिक बंधुओं को राजनीतिक लोगों और राजनीतिक गतिविधियों से सदैव दूरी बनाए रखनी चाहिए। संघ का उद्देश्य इन लोगों से मेल-जोल को बढ़ावा देना नहीं है बल्कि राष्ट्र हित को सर्वोपरि रखना है। संघ के विधि सचिव एवं बीएमएसआरएम के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जय प्रकाश कौशिक ने इस बात पर बल दिया कि कानूनी रूप से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना आज के समय की मांग है। मौके पर हरसिमरन जोत सिंह, पीसी झा, सुरेश शर्मा, विक्रांत महाजन और सुरेंद्र श्योराण उपस्थित रहे। इस अवसर पर हरसिमरन जोत सिंह, पीसी झा, सुरेश शर्मा, विक्रांत महाजन और सुरेंद्र श्योराण उपस्थित रहे।
[ad_2]
राजनीतिक गतिविधियों से दूरी बनाएं श्रमिक : हरीश

