Karnal News: शिविर में किया रक्तदान Latest Haryana News

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल

Updated Mon, 13 Oct 2025 02:13 AM IST


जिला रेडक्रॉस सोसायटी में रक्तदान करते नरेंद्र गुप्ता। संवाद
– फोटो : samvad



पानीपत। रेडक्रॉस सोसायटी के सदस्य नरेंद्र गुप्ता ने जन्मदिन पर 37वीं बार रक्तदान किया। कई वर्षों से रक्तदान शिविर का आयोजन थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए किया जा रहा है। साथ ही वह स्वयं भी 37 बार रक्तदान कर चुके हैं। थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए अपने 17 अन्य मित्रों का भी रक्तदान कराया। नरेंद्र गुप्ता ने कहा कि आज समाज की सोच को बदलने की जरूरत है। हमें नशे व चकाचौंध से दूर रहकर थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए रक्तदान करना चाहिए। जिससे उन्हें रक्त की कमी के कारण कोई परेशानी न हो। मौके पर रेडक्राॅस ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. पूजा सिंघल, अशोक कैलाशी, मनीष जिंदल, अमित गुप्ता, पवन लाकड़ा, नकुल जैन व नरेंद्र जिंदल मौजूद रहे। संवाद

[ad_2]
Karnal News: शिविर में किया रक्तदान