[ad_1]
चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड कल से प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी दो के लिए कैंप लगाएगी।
अगर आप चंडीगढ़ में रहते हैं और आपका पक्का घर नहीं है, तो अब अब टेंशन की बात नहीं है। ऐसे लोगों के लिए चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड हेल्प करेगा। बोर्ड की तरफ से प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के तहत दो दिन कैंप लगाए जाएंगे।
.
कैंप में लोगों को स्कीम से संबंधित सारी जानकारी मुहैया करवाई जाएगी। कैंप 13 और 14 अक्टूबर को सुबह 9.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक शहर के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित किए जाएंगे। कैंप के लिए जगह की निशानदेही हो चुकी है।
9 लाख तक आय वाले उठा पाएंगे लाभ
इस योजना के तहत शहरी क्षेत्रों में रहने वाले ईडब्ल्यूएस/एलआईजी और एमआईजी श्रेणी के परिवार, जिनके पास देश में कहीं भी पक्का घर नहीं है। वह स्कीम के पात्र होंगे। ईडब्ल्यूएस, एलआईजी और एमआईजी श्रेणी के परिवार जिनकी वार्षिक आय क्रमशः 3 लाख, 6 लाख और 9 लाख तक है, इस योजना का लाभ उठाने के पात्र होंगे।
चंडीगढ़ द्वारा कैप संबंधी जारी शेड्यूल
ऐसे मिल पाएगा लोगों को लाभ
स्कीम में पात्र लाभार्थियों को अधिकतम 1.80 लाख की ब्याज सब्सिडी दी जाएगी, जिनका एनपीवी अधिकतम 1.50 लाख होगा। पांच वर्ष से अधिक की ऋण अवधि वाले पात्र लाभार्थियों को अधिकतम 1.80 लाख की ब्याज सब्सिडी दी जाएगी।
जिन परिवारों की आय 9 लाख तक है और ऋण मूल्य ₹25 लाख तक है, और संपत्ति का मूल्य ₹35 लाख तक है, वे 12 वर्ष तक की अवधि के लिए पहले ₹8 लाख पर 4.0% की सब्सिडी के पात्र होंगे। इस घटक के अंतर्गत घरों का कारपेट एरिया 120 वर्ग मीटर तक होगा।
[ad_2]
चंडीगढ़ में पक्का घर बनाने की राह होगी आसान: हाउसिंग बोर्ड कल से लगाएगा कैंप, पात्र लाभार्थियों को 1.80 लाख की ब्याज सब्सिडी मिलेगी – Chandigarh News

