Charkhi Dadri News: दादरी और बाढड़ा हलके में 2014 के चुनाव में बना सर्वाधिक मतदान का रिकॉर्ड Latest Haryana News

[ad_1]

फ्लैश बैक::

Trending Videos

वर्ष 2014 में बाढड़ा हलके में 78.1 तो दादरी हलके में हुआ 75.1 फीसदी मतदान, दादरी में सबसे कम 40.2 तो बाढड़ा में हुआ 56.2 फीसदी मतदान

वर्ष 2014 के मुकाबले 2024 के चुनाव में मतदाताओं की संख्या 3.45 से बढ़कर हुई 4.05 लाख

चरखी दादरी। जिले में हुए 13 चुनावों में दोनों हलकों में मतदान का आंकड़ा 80 फीसदी तक नहीं पहुंच पाया है। वर्ष 2014 के चुनाव में जिले के दोनों हलकों में सर्वाधिक मतदान का रिकॉर्ड बना था। उस दौरान बाढड़ा में 78.1 तो दादरी में 75.1 प्रतिशत मतदान हुआ था। वहीं, दादरी हलके में वर्ष 1968 के चुनाव में सबसे कम 40.2 प्रतिशत मतदान हुआ था जबकि बाढड़ा में सबसे कम 56.2 प्रतिशत मतदान वर्ष 1986 के चुनाव में हुआ था।

अगर दादरी हलके की बात करें तो साल 2014 तक 1.94 लाख मतदाता रहे हैं जबकि 1967 के पहले चुनाव में हलके में 55 हजार मतदाता थे। शुरुआती चुनाव में दादरी से मात्र 37 हजार मतदाताओं ने मतदान किया और 68.5 फीसदी मतदान हुआ। हलके का सबसे कम मतदान 1968 में हुआ। इस दौरान 56 हजार मतदाता थे। इनमें से 22 हजार मतदाताओं ने वोट डाले। इसमें मात्र 40 फीसदी मतदान हुआ। इसी तरह, सबसे अधिक मतदान साल 2014 में हुआ। इस दौरान मतदान प्रतिशतता 75 फीसदी रही। अगर मतदाताओं की बात करें तो 1,76,077 में से 1,32,246 मतदाताओं ने भाग लिया।

दूसरी ओर बाढड़ा हलके में मतदान की स्थित दादरी हलके से बेहतर रही है। इस हलके में छह बार 70 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ है। इसमें सबसे कम मतदान साल 1982 में हुआ। इसमें 82,725 मतदाता थे जबकि 34,803 मतदाताओं ने ही भाग लिया। मतदान प्रतिशत 56.2 फीसदी रहा। हलके में साल 2014 के विधानसभा चुनाव में 78.1 प्रतिशत मतदाताओं ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। इसमें 1,69,841 मतदाताओं में से 1,32,744 ने वोट दिया। संवाद

– 13 चुनावों में जिले में रद्द हुए 26,595 मत

साल 2014 तक हुए 13 चुनावों में मतदाताओं की गलती से 26,595 मत रद्द हुए हैं। इनमें दादरी हलके से 13,887 तो बाढड़ा में 10,402 मतदाताओं के वोट अमान्य हुए। इस विधानसभा चुनाव में जिले के 4,05,536 मतदाता भाग लेंगे और क्षेत्र के लिए प्रत्याशी का चयन करेंगे।

– बाढड़ा हलके में अब तक हुए मतदान का ब्योरा

चुनाव का साल- मतदान प्रतिशत

1967 – 69.9

1968 – 57.2

1972 – 66

1977 – 64.2

1982 – 56.2

1987 – 67.6

1991 – 62.3

1996 – 70.4

2000 – 73.7

2005 – 76.2

2009 – 71.1

2014 – 78.1

2019 – 70.2

दादरी हलके में अब तक हुए मतदान का ब्योरा

चुनावी साल – मतदान प्रतिशत

1967 – 68.5

1968 – 40.2

1972 – 58.5

1977 – 61.8

1982 – 58.3

1987 – 66.3

1991 – 62.6

1996 – 68.9

2000 – 69.9

2005 -73.6

2009 – 67.2

2014 – 75.1

2019 – 65.1

फोटो 03

मतदान करने केंद्र तक पहुंचे दादरी हलके के मतदाता। फाइल फोटो

[ad_2]
Charkhi Dadri News: दादरी और बाढड़ा हलके में 2014 के चुनाव में बना सर्वाधिक मतदान का रिकॉर्ड