{“_id”:”68ea3888acb3c8e4b006dde5″,”slug”:”video-demonstration-held-in-narnaul-regarding-purchase-of-millet-at-minimum-support-price-2025-10-11″,”type”:”video”,”status”:”publish”,”title_hn”:”नारनौल में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बाजरा खरीद को लेकर किया प्रदर्शन”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
नारनौल में न्यूनतम समर्थन मूल्य ( एमएसपी ) पर बाजरा खरीद व रबी फसलों की बिजाई के लिए पर्याप्त खाद-बीज उपलब्ध कराने की मांग को लेकर किसान संगठन एआईकेकेएमएस की ओर से नई अनाज मंडी के मार्केट कमेटी कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री और कृषि व किसान कल्याण मंत्री हरियाणा सरकार के नाम ज्ञापन सचिव मार्केट कमेटी के सुपरवाइजर को सौंपा।
इस अवसर पर जिला सचिव डॉ. व्रतपाल सिंह ने कहा कि सरकार की बाजरा खरीद की घोषणा को 20 दिन हो गए हैं, लेकिन नारनौल सहित जिला की किसी भी अनाज मंडियों में सरकार ने न्यूनतम समर्थन मूल्य एमएसपी पर बाजरा का एक दाना भी नहीं
खरीदा है।
संगठन ने किसानों से मिलकर बाजरा खरीद में आ रही मुश्किलों की जानकारी ली। गांव हमीदपुर, खटोटी, मोहनपुर, धोलडा़, रामबास, कुलताजपुर, पुरानी मंडी सहित गांवों के किसान महावीर, मुकेश कुमार, रामबिलास, जय सिंह, महीपाल सिंह, भीमसेन ने बताया कि
पिछले दिनों लगातार भारी बारिश से बाजरा सहित कपास व ग्वार की फसलों में भारी नुकसान हुआ है।
[ad_2]
नारनौल में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बाजरा खरीद को लेकर किया प्रदर्शन