in

दिल्ली टेस्ट- वेस्टइंडीज ने पहला विकेट गंवाया, कैम्पबेल आउट: पहली पारी में स्कोर 49/1; भारत ने पहली पारी 518/5 पर घोषित की Today Sports News

दिल्ली टेस्ट- वेस्टइंडीज ने पहला विकेट गंवाया, कैम्पबेल आउट:  पहली पारी में स्कोर 49/1; भारत ने पहली पारी 518/5 पर घोषित की Today Sports News

[ad_1]

नई दिल्लीकुछ ही क्षण पहलेलेखक: राजकिशोर

  • कॉपी लिंक

कैम्पबेल का विकेट सेलिब्रेट करते भारतीय खिलाड़ी।

वेस्टइंडीज ने दिल्ली टेस्ट में भारत के खिलाफ पहली पारी में एक विकेट पर 49 रन बना लिए हैं। फिलहाल, टीम 469 रन से पीछे है। तेगनारायण चंद्रपॉल और एलिक एथनाज नाबाद हैं। जॉन कैम्पबेल (10 रन) को रवींद्र जडेजा ने कैच आउट कराया।

शनिवार को मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी 518/5 के स्कोर पर घोषित कर दी। कप्तान शुभमन गिल ने करियर की 10वीं सेंचुरी जमाई। वे 129 रन बनाकर नाबाद लौटे।

उनसे पहले यशस्वी जायसवाल ने 175 रनों की पारी खेली। साई सुदर्शन ने 87, ध्रुव जुरेल ने 44 और नीतीश कुमार रेड्‌डी ने 43 रन बनाए। वेस्टइंडीज के लिए जोमेल वारिकन ने तीन विकेट लिए। एक विकेट कप्तान रोस्टन चेज को मिला।

डबल सेंचुरी से चूके यशस्वी जायसवाल

भारतीय टीम ने सुबह 318 रन के स्कोर से खेलना शुरू किया था। यशस्वी जायसवाल अपने ही गलत कॉल के कारण रनआउट हो गए।

मैच का स्कोरबोर्ड

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, नीतीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

वेस्टइंडीज: तेगनारायण चंद्रपॉल, जोन कैम्पबेल, एलिक एथनाज, रोस्टन चेज (कप्तान), शाई होप, टेविन इमलाक (विकेटकीपर), जस्टिन ग्रीव्स, खैरी पीयर, जोमेल वारिकन, एंडरसन फिलिप, जैडन सील्स।

लाइव अपडेट्स

26 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

टी के बाद का खेल शुरू, सुंदर ने मेडन ओवर डाल

टी-ब्रेक के बाद का खेल शुरू हो रहा है। कप्तान गिल ने वॉशिंगटन सुंदर को गेंद थमाई। उन्होंने 12वें ओवर में कोई विकेट नहीं दिया है।

41 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

टी-ब्रेक: भारत के नाम रहा दूसरा सेशन

दिल्ली टेस्ट के दूसरे दिन का दूसरा सेशन भारतीय टीम के नाम रहा है। 29.2 के इस सेशन में 117 रन बने और दो विकेट गिरे। इनमें से एक विकेट वेस्टइंडीज ने 26 रन बनाने में गंवा दिया। इस सेशन में गिल ने शतक पूरा किया। वे 129 रन बनाकर नाबाद लौटे।

1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

कैम्पबेल आउट, सुदर्शन चोटिल हुए

रवींद्र जडेजा ने भारत को पहला विकेट दिलाया।

रवींद्र जडेजा ने भारत को पहला विकेट दिलाया।

8वें ओवर में वेस्टइंडीज ने पहला विकेट गंवाया। ओपनर जोन कैम्पबेल 10 रन बनाकर रवींद्र जडेजा की गेंद पर साई सुदर्शन के हाथों कैच आउट हो गए। जडेजा ने गेंद ऑफ स्टंप के बाहर फेंकी, जिस पर कैम्पबेल ने पूरी ताकत से स्वीप शॉट खेला। शॉर्ट लेग पर खड़े फील्डर साई सुदर्शन ने गेंद को आता देख अपनी आंखें बंद कर लीं और खुद को बचाने के लिए नीचे झुक गए।

लेकिन, जैसे ही वह नीचे झुके, उनके हाथ, हेलमेट और छाती से टकराती हुई गेंद उनके हाथ में फंस गई। यह कैच देखकर कैम्पबेल हैरान रह गए। कैच लेने के बाद साई सुदर्शन के उंगली पर चोट लगी जिस वजह से उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा।

कैम्पबेल का विकेट सेलिब्रेट करते भारतीय खिलाड़ी।

कैम्पबेल का विकेट सेलिब्रेट करते भारतीय खिलाड़ी।

07:59 AM11 अक्टूबर 2025

  • कॉपी लिंक

इनिंग ब्रेक : भारत की पहली पारी 518 रन पर घोषित

07:48 AM11 अक्टूबर 2025

  • कॉपी लिंक

भारत ने 518 रन पर पारी डिक्लेयर की

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने पारी डिक्लेयर कर दी है। 135वें ओवर की दूसरी बॉल पर ध्रुव जुरेल (44 रन) को रोस्टन चेज ने बोल्ड कर दिया। जुरेल के आउट होने के साथ ही कप्तान गिल ने पारी की घोषित करने का इशारा कर दिया।

07:39 AM11 अक्टूबर 2025

  • कॉपी लिंक

गिल और जुरेल ने शतकीय साझेदारी की

134वें ओवर में शुभमन गिल और ध्रुव जुरेल ने शतकीय साझेदारी कर ली है। जायडन सील्स के ओवर की चौथी बॉल पर गिल ने दो रन लिए और साझेदारी को 100 पार पहुंचाया।

07:37 AM11 अक्टूबर 2025

  • कॉपी लिंक

जुरेल को जीवनदान, विकेटकीपर इमलाक से कैच छूटा

133वें ओवर में भारतीय विकेटकीपर ध्रुव जुरेल को जीवनदान मिला। रोस्टन चेज के ओवर की पहली बॉल पर वेस्टइंडीज के विकेटकीपर टेविन इमलाक से कैच ड्रॉप हो गया।

07:31 AM11 अक्टूबर 2025

  • कॉपी लिंक

भारत का स्कोर 500 पार हुआ, गिल-जुरेल नाबाद हैं

132वें ओवर में भारतीय टीम ने पहली पारी में 500 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। गिल ने खैरी पीयर के ओवर की तीसरी बॉल पर चौका लगाया और टीम स्कोर को 500 के पार पहुंचा दिया है।

07:25 AM11 अक्टूबर 2025

  • कॉपी लिंक

शुभमन गिल का शतक पूरा, करियर की 10वीं सेंचुरी

शुभमन गिल ने टेस्ट करियर का 10वां शतक लगाया है।

शुभमन गिल ने टेस्ट करियर का 10वां शतक लगाया है।

130वें ओवर में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने शतक पूरा कर लिया है। उन्होंने खैरी पीयर के ओवर की 5वीं बॉल पर 3 रन दौड़े और शतक पूरा किया। यह गिल का टेस्ट करियर में 10वां शतक है।

07:05 AM11 अक्टूबर 2025

  • कॉपी लिंक

पहली पारी में भारत का स्कोर 450 पार

124वें ओवर में भारत ने 450 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। ध्रुव जुरेल ने खैरी पीयर के ओवर में लगातार दो चौके लगाकर टीम का स्कोर 450 पार पहुंचा दिया है।

06:48 AM11 अक्टूबर 2025

  • कॉपी लिंक

GIF में जायसवाल का रनआउट देखिए

06:07 AM11 अक्टूबर 2025

  • कॉपी लिंक

लंच ब्रेक: भारत ने दो विकेट गंवाए, 109 रन बने

दिल्ली टेस्ट के दूसरे दिन का पहला सेशन मिलाजुला रहा है। 26 ओवर के इस सेशन में भारतीय टीम ने 109 रन बनाने में 2 विकेट गंवा दिए।

पहले यशस्वी जायसवाल 175 रन बनाकर रनआउट हो गए। उसके बाद नीतीश कुमार रेड्‌डी को जोमेल वारिकन ने पवेलियन भेज दिया।

05:21 AM11 अक्टूबर 2025

  • कॉपी लिंक

भारत का स्कोर 400 पार, गिल-रेड्‌डी खेल रहे

106वें ओवर में भारत ने 400 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। नीतीश रेड्‌डी ने जस्टिन ग्रीव्स के ओवर की पहली बॉल पर एक रन लिया और टीम स्कोर 400 पार पहुंचाया।

05:10 AM11 अक्टूबर 2025

  • कॉपी लिंक

गिल और रेड्‌डी की फिफ्टी पार्टनरशिप

102वें ओवर में भारतीय कप्तान शुभमन गिल और नीतीश कुमार रेड्‌डी ने फिफ्टी पार्टनरशिप कर ली है। गिल ने जस्टिन ग्रीव्स के ओवर की तीसरी बॉल पर छक्का लगाया। इसी छक्के ने साझेदारी को 50 पार पहुंचा दिया।

04:58 AM11 अक्टूबर 2025

  • कॉपी लिंक

नीतीश कुमार रेड्‌डी को जीवनदान, फिलिप से कैच छूटा

101वें ओवर में भारतीय ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्‌डी को जीवनदान मिला। जोमेल वारिकन के ओवर की दूसरी बॉल पर एंडरसन फिलिप से मिड ऑफ में कैच ड्रॉप हो गया। कैरेबियाई खिलाड़ियों ने इस पारी में दूसरा कैच ड्रॉप किया है।

04:56 AM11 अक्टूबर 2025

  • कॉपी लिंक

कप्तान गिल की लगातार दूसरे मैच में फिफ्टी

फिफ्टी सेलिब्रेट करते भारतीय कप्तान गिल।

फिफ्टी सेलिब्रेट करते भारतीय कप्तान गिल।

100वें ओवर में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने फिफ्टी पूरी कर ली है। उन्होंने जायडन सील्स की चौथी बॉल पर चौका लगाया और अर्धशतक पूरा किया। गिल ने लगातार दूसरे मैच में फिफ्टी लगाई थी। यह उनके करियर का 9वां टेस्ट अर्धशतक है।

04:36 AM11 अक्टूबर 2025

  • कॉपी लिंक

भारत का स्कोर 350 पार, गिल-रेड्‌डी नाबाद

97वें ओवर में भारतीय टीम ने पहली पारी में 350 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। कप्तान गिल ने एंडरसन फिलिप के ओवर की पहली बॉल पर चौका लगाकर टीम को 350 पार पहुंचाया।

04:15 AM11 अक्टूबर 2025

  • कॉपी लिंक

यशस्वी जायसवाल 175 रन बनाकर आउट

यशस्वी जायसवाल 175 रन बनाकर रनआउट हुए।

यशस्वी जायसवाल 175 रन बनाकर रनआउट हुए।

भारतीय टीम ने तीसरा विकेट गंवा दिया है। यहां यशस्वी जायसवाल 175 रन बनाकर रनआउट हुए।

जायसवाल ने जायडन सील्स की फुलर लेंथ बॉल को मिड ऑफ की ओर से खेला और रन लेने के लिए निकल पड़े।

नॉन स्ट्राइक पर खड़े कप्तान गिल ने रन लेने से इनकार किया, तब तक जायसवाल काफी आगे आ चुके थे।

चंद्रपॉल के थ्रो पर विकेटकीपर इमलाक ने रनआउट कर दिया।

04:07 AM11 अक्टूबर 2025

  • कॉपी लिंक

दूसरे दिन का खेल शुरू, जायसवाल-गिल ने पारी को आगे बढ़ाया

दिल्ली टेस्ट के दूसरे दिन का खेल शुरू हो चुका है। भारतीय ओपनर यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल ने पारी को आगे बढ़ाया। वेस्टइंडीज की ओर से एंडरसन फिलिप ने दिन का पहला ओवर डाला।

04:03 AM11 अक्टूबर 2025

  • कॉपी लिंक

अरुण जेटली स्टेडियम से राजकिशोर यादव की रिपोर्ट

03:54 AM11 अक्टूबर 2025

  • कॉपी लिंक

गिल को सपोर्ट करने पहुंची फैन

03:50 AM11 अक्टूबर 2025

  • कॉपी लिंक

फैन की बात

03:44 AM11 अक्टूबर 2025

  • कॉपी लिंक

पहले दिन की मैच रिपोर्ट

दिल्ली टेस्ट के पहले ही दिन भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ मजबूत पकड़ बना ली है। अरुण जेटली स्टेडियम में शुक्रवार को स्टंप्स तक टीम ने महज 2 विकेट खोकर 318 रन बना लिए। यशस्वी जायसवाल 173 और शुभमन गिल 20 रन बनाकर नॉटआउट लौटे। जबकि केएल राहुल 38 रन बनाकर आउट हुए। भारत के कप्तान शुभमन ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी है। पढ़ें पूरी खबर

03:39 AM11 अक्टूबर 2025

  • कॉपी लिंक

VIDEO में पहले दिन का हाल जानिए

खबरें और भी हैं…

[ad_2]
दिल्ली टेस्ट- वेस्टइंडीज ने पहला विकेट गंवाया, कैम्पबेल आउट: पहली पारी में स्कोर 49/1; भारत ने पहली पारी 518/5 पर घोषित की

India must pivot to high-value, tech-intensive production to achieve  trillion merchandise exports target: White Paper   Business News & Hub

India must pivot to high-value, tech-intensive production to achieve $1 trillion merchandise exports target: White Paper   Business News & Hub

नारनौल में दादूवाली मंदिर में भंडारे का कल होगा आयोजन, आज होगा सत्संग  haryanacircle.com

नारनौल में दादूवाली मंदिर में भंडारे का कल होगा आयोजन, आज होगा सत्संग haryanacircle.com