{“_id”:”68e7da64dcf4c82d3501cf5c”,”slug”:”video-jewellery-worth-rs-25-lakh-stolen-from-the-quarters-of-a-constable-and-a-deputy-subedar-2025-10-09″,”type”:”video”,”status”:”publish”,”title_hn”:”हवलदार व नायब सूबेदार के क्वार्टर में ढाई लाख रुपये के आभूषण चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए दो चोर”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
सेना के कॉनवे पार्क स्थित दो क्वार्टरों में चोरों ने सेंध लगा दी। चोरों ने श्रीनगर में तैनात हवलदार व अंबाला में तैनात नायब सूबेदार के क्वार्टर को निशाना बनाया। दोनों जगह से ढाई लाख रुपये के आभूषण व आठ हजार रुपये की नकदी ले गए। जबकि इन क्वार्टरों के मुख्य गेट पर सेना के चौकीदार का पहरा रहता है व दीवार पर भी कंटीली तारें लगी हुई है। सीसीटीवी खंगाले तो उसमें दो चोर बाहर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। अंबाला कैंट थाना पुलिस ने पीड़िता सुनीता पटेल व नायब सूबेदार कुलवीर सिंह की शिकायत पर मामला मामला दर्ज कर लिया।
जवान की तरह दिखने के लिए टांगा हुआ था पीठ पर बैग
दोनों शातिर चोरों ने जवान की तरह दिखने के लिए पीठ पर बैग टांगा हुआ था। साथ ही बाल-बाल भी छोटे-छोटे कर रखे थे। यहीं कारण था कि चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद वह क्वार्टरों के आसपास टहल रही महिलाओं के पास से ही गुजर गए थे।