जींद। इंडस पब्लिक स्कूल में आयोजित जिलास्तरीय सीबीएसई साइंस क्विज प्रतियोगिता में आधारशिला स्कूल की टीम ने बाजी मारी है। वहीं द्वितीय स्थान न्यू प्रगति स्कूल डाहौला की टीम व तृतीय स्थान पर एसडी पब्लिक स्कूल नरवाना की टीम रही। इसमें जिला की विभिन्न सीबीएसई स्कूलों से टीमों ने भाग लिया। जिले के आठ स्कूलों को प्रतियोगिता के फाइनल राउंड में चुना गया। इनमें से पांच टीमों को जोनल स्तर के लिए चुना गया। इसमें फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी गणित व वातावरण विज्ञान से रोचक प्रश्न पूछे गए। जिला शिक्षा अधिकारी रोहताश वर्मा ने छात्रों का उत्साह वर्धन किया। संवाद