Ambala News: इंटरैक्ट क्लब ऑफ माइंड ट्री स्कूल ने बच्चों को दिए बैग Latest Haryana News

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला

Updated Sun, 05 Oct 2025 12:02 AM IST


अंबाला सिटी के पुलिस लाइन ​स्थित सरकारी स्कूल के बच्चों के साथ मौजूद क्लब पदा​धिकारी। प्रवक्ता



संवाद न्यूज एजेंसी

loader

अंबाला। इंटरैक्ट क्लब ऑफ माइंड ट्री स्कूल द्वारा शनिवार को सरकारी स्कूल पुलिस लाइन में एक सामाजिक सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्कूल के सभी विद्यार्थियों को बैग वितरित किए गए, साथ ही इंटरैक्ट क्लब के सदस्यों को सदस्यता प्रमाण पत्र और डिजिग्नेशन पिंस से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रोटेरियन एडी गांधी ने बच्चों को जीवन में सामाजिक सेवा के महत्व के बारे में प्रेरक संदेश दिया। विशिष्ट अतिथि राधिका चीमा ने इंटरैक्टर्स को मार्गदर्शन देते हुए कहा कि एक सच्चा लीडर वही है, जो दूसरों के लिए प्रेरणा बने और जरूरतमंदों की मदद को अपना कर्तव्य समझे।

अंबाला सिटी के पुलिस लाइन स्थित सरकारी स्कूल के बच्चों के साथ मौजूद क्लब पदाधिकारी। प्रवक्ता

अंबाला सिटी के पुलिस लाइन स्थित सरकारी स्कूल के बच्चों के साथ मौजूद क्लब पदाधिकारी। प्रवक्ता

[ad_2]

Source link