[ad_1]
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का दौरा खत्म होते ही न केवल धान सड़कों पर आ गई बल्कि रातों रात ब्रह्मसरोवर ने भी चारों ओर से अस्थाई अनाजमंडी का रूप ले लिया। ब्रह्मसरोवर की पार्किंग से लेकर आसपास की सड़कें व केंद्रीय मंत्री के कार्यक्रम आयोजन स्थल मेला ग्राउंड के आसपास का क्षेत्र भी धान से लबालब हो गया। यहां तक कि मेला ग्राउंड में तीन कानूनों को लेकर जिस प्रदर्शनी का उद्घाटन केंद्रीय गृह मंत्री ने शुक्रवार को किया उसके मेन गेट तक शनिवार सुबह ही धान पहुंच गई। ये हालात देख लोग भी हैरान रह गए।
हालांकि सीजन शुरू होते ही हर साल की तरह इस बार भी ब्रह्मसरोवर के चारों ओर धान डाली जाने लगी थी। केडीबी की ओर से बार-बार आपत्ति जताए जाने के बावजूद भी यहां से अस्थाई अनाजमंडी नहीं हट पाई लेकिन जैसे ही कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से बदलकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का कार्यक्रम ब्रह्मसरोवर के साथ केडीबी के मेला ग्राउंड में तय किया गया तो न केवल यहां धान डाले जाने से रोक दी गई बल्कि दो दिन में ही यहां से पूरा धान भी उठा लिया गया। अब केंद्रीय मंत्री के दौरे के बाद वीआईपी कही जाने वाली केडीबी रोड से लेकर ब्रह्मसरोवर के चारों ओर के एरिया ने अनाजमंडी का रूप ले लिया। धान की ढेरियां वीवीआईपी घाट तक भी चली गई।
[ad_2]
कुरुक्षेत्र: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का दौरा खत्म होते ही ब्रह्मसरोवर ने लिया अनाजमंडी का रूप


