राई औद्योगिक क्षेत्र में इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। रूढ़े बाबा की मढी के पास झाडिय़ों में नवजात बच्ची बेसहारा हालत में मिली है।
मासूम की रोने की आवाज सुनकर राहगीर ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को नागरिक अस्पताल सोनीपत भिजवाया। अस्पताल में डॉक्टरों की टीम बच्ची की स्वास्थ्य जांच कर रही है। फिलहाल बच्ची सुरक्षित बताई जा रही है।
सोनीपत में झाड़ियों में गूंजती मिली मासूम की किलकारी, इंसानियत हुई शर्मसार



