[ad_1]
राजकीय रेलवे पुलिस ने भिवानी रेलवे जंक्शन पर रेल यात्रियों को साइबर अपराधों के जोखिम से आगाह किया। इस दौरान राजकीय रेलवे पुलिस ने किसी भी अनजान से खाने-पीने की चीजें स्वीकार न करने और किसी भी संदिगध गतिविधि की तुरंत रेलवे पुलिस को सूचना देने के प्रति भी जागरूक किया।
जीआरपी भिवानी द्वारा भिवानी जंक्शन रेलवे स्टेशन पर विशेष सुरक्षा अभियान चलाया गया। इस दौरान यात्रियों को साइबर क्राइम के बढ़ते खतरों के बारे में विस्तार से जागरूक किया गया। जीआरपी चौकी इंचार्ज सुशील कुमार ने बताया कि अभियान के तहत जीआरपी टीम ने विशेष रूप से महिला यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह दी। उन्हें समझाया गया कि किसी भी अनजान व्यक्ति से खाने-पीने की वस्तुएं स्वीकार न करें और किसी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत रेलवे पुलिस को सूचना दें। साथ ही यात्रियों को फर्जी कॉल, लिंक और बैंक संबंधी धोखाधड़ी से बचाव के उपायों के बारे में भी जानकारी दी गई। जीआरपी ने यात्रियों से सतर्क और जिम्मेदार नागरिक बनकर यात्रा करने की अपील की।
[ad_2]
भिवानी: जीआरपी ने रेलवे जंक्शन पर यात्रियों को साइबर अपराध के प्रति किया जागरूक



