[ad_1]
शहर के मुख्य रास्तों का नवीनीकरण होने से पहले ही डिवाइडर की हरियाली दम तोड़ चुकी है। हालांकि पांच माह पहले ही नगर परिषद ने पाम के पेड़ लगाए थे, लेकिन उचित रखरखाव के बिना अधिकांश पौधे बेदम हो चुके हैं। ढाई करोड़ के बजट से भिवानी-हांसी मुख्य मार्ग के नवीनीकरण का काम शुरू हो चुका है।
जबकि रोहतक रोड के नवीनीकरण मसौदे में बदलाव हुआ है। अब साढ़े चार करोड़ बजट खर्च का खाका तैयार हुआ है। नप अधिकारियों का दावा है कि खराब पौधों की जगह नवीनीकरण कार्य के दौरान नए पौधे लगाए जाएंगे।
भिवानी-हांसी मुख्य मार्ग पर करीब ढाई करोड़ के बजट से नगर परिषद सुंदरीकरण और नवीनीकरण का काम करा रहा है। इस कार्य के चलते बासिया भवन से लेकर जूई नहर पुलिया तक के डिवाइडर पर नई स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। जबकि डिवाइडर की रेलिंग के बीच फूलदार पौधों से गुलजार किया जाएगा।
सड़क के दोनों तरफ फुटपाथ के नवीनीकरण का काम भी होगा। एजेंसी ने ये काम शुरू कर दिया है। इसी तरह शहर के रोहतक रोड के नवीनीकरण के कार्य का दोबारा से ड्राइंग तैयार की गई है। जिसमें कुछ जरूरी बदलाव किए गए हैं और कई कार्यों के रेट भी रिवाइज हुए हैं।
जिसके बाद रोहतक रोड पर अग्रसैन चौक से लेकर हुन्नामल प्याऊ क्षेत्र तक की फुटपाथ, स्ट्रीट लाइट और डिवाइडर पर हरियाली का खाका तैयार हुआ है। इस पर करीब साढ़े चार करोड़ का बजट खर्च आएगा। नगर परिषद ने दोबारा से तैयार किए मसौदे पर प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।
[ad_2]
भिवानी में नवीनीकरण से पहले दम तोड़ गई डिवाइडर की हरियाली, पांच माह पहले लगाए थे पाम के पेड़



