भिवानी में करवा चौथ से पहले सजा बाजार; त्यौहारी सीजन में फलफूल रहा कपड़ा व कास्मेटिक्स व्यापार Latest Haryana News

[ad_1]


करवा चौथ से पहले बाजारों में रौनक बढ़ गई है। त्यौहार में कपड़ा और कॉस्मेटिक्स बाजार भी जोरों पर है। 10 अक्तूबर को करवा चौथ है। इससे पहले महिलाएं खरीददारी में जुटी हैं। शहर के किरोड़ीमल मंदिर क्षेत्र के कॉस्मेटिक्स और बिचला बाजार की कपड़ा दुकानों पर महिलाओं की ज्यादा भीड़ दिखाई दे रही है।

कास्मेटिक्स की दुकानों पर खरीददारी के लिए आई महिला चेतना ने बताया कि वह करवा चौथ की तैयारी कर रही है। इसके लिए उसने खासकर अपने नए परिधान तैयार कराए हैं और चुड़ियों के अलावा श्रृंगार का सामान भी खरीद रही है।

इसी तरह महिला नेहा ने कहा कि वह भी अपने पति की दीर्घायु के लिए हर साल करवा चौथ का व्रत करती हैं। हर साल वह व्रत के लिए कपड़े और श्रृंगार का सामान खरीद करती हैं। उसकी परिवार की महिलाएं भी व्रत रखकर विधिवत पूजन भी करती हैं।

कास्मेटिक्स एसोसिएशन के प्रधान अभिषेक बंसल ने बताया कि भिवानी में डेढ़ सौ से अधिक कॉस्मेटिक्स की दुकानें हैं। करवा चौथ के अलावा त्यौहारी सीजन में कॉस्मेटिक्स का कारोबार भी जोर पकड़ रहा है। उसने बताया कि ज्यादातर कॉस्मेटिक्स की चीजें चीन से ही आती हैं।

स्वदेशी वस्तुओं की भी काफी डिमांड रहती है। करवा चौथ से कुछ दिन पहले से ही दुकानों के बाहर मेहंदी सजाने वालों की भी स्टॉले लग जाती हैं। इन पर महिलाएं आकर्षक मेहंदी हाथों पर लगवाती हैं। बाजार में करवा चौथ को लेकर नए उत्पाद भी आ रहे हैं, जिनकी खरीददारी में महिलाएं रुचि दिखा रही हैं।

[ad_2]
भिवानी में करवा चौथ से पहले सजा बाजार; त्यौहारी सीजन में फलफूल रहा कपड़ा व कास्मेटिक्स व्यापार