राजेश प्रसाद चंडीगढ़ के नए चीफ सेक्रेटरी: J&K में तैनात थे, 1995 बैच के IAS अफसर; पिछले CS शाह से मीटिंग के बाद बदले गए – Chandigarh News Chandigarh News Updates

[ad_1]

एच राजेश प्रसाद को चंडीगढ़ का नया चीफ सेक्रेटरी नियुक्त किया गया है। इससे पहले वे जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव के पद पर कार्यरत थे। प्रसाद ने राजीव वर्मा की जगह ली है। राजेश प्रसाद अरुणाचल प्रदेश-गोवा-मिजोरम-यूनियन टेरिटरी (AGMUT) कैडर के 1995 बैच के I

.

इसके बाद 2005 बैच के हरियाणा कैडर के IAS अधिकारी मनदीप बराड़ को चीफ सेक्रेटरी की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

एच राजेश प्रसाद की नियुक्ति का ऑर्डर…

कौन हैं राजेश प्रसाद राजेश का जन्म 1 जून 1967 को कर्नाटक में हुआ। उन्होंने बीकॉम, एलएलबी और IGNOU और पुडुचेरी यूनिवर्सिटी से फाइनेंस एवं पब्लिक मैनेजमेंट में एमबीए की डिग्री प्राप्त की है। वह सबसे पहले अरुणाचल प्रदेश में जिला कलेक्टर नियुक्त हुए।

इसके बाद वह साउथ दिल्ली के डिप्टी कमिश्नर भी रहे। दिल्ली प्रशासन में रहते हुए उन्होंने शहरी विकास, व्यापार एवं कर विभाग में आयुक्त का पद संभाला। इसके बाद दिल्ली के शिक्षा विभाग और शहरी विकास विभाग में प्रिंसिपल सेक्रेटरी के तौर पर भी अपनी सेवाएं दी।

वह चांदनी चौक रिडेवलेपमेंट प्रोजेक्ट के चीफ नोडल ऑफिसर के रूप में कार्य किया, लेकिन सितंबर 2022 में केंद्र सरकार उनका तबादला जम्मू-कश्मीर कर दिया।

राजीव वर्मा दिल्ली के चीफ सेक्रेटरी नियुक्‍त किए बता दें कि 28 सितंबर को राजीव वर्मा के तबादले का ऑर्डर जारी हुआ था। जानकारी के मुताबिक रविवार शाम 4:30 बजे राजीव वर्मा की केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ भी बैठक हुई थी। इसके बाद केंद्र सरकार ने उन्हें दिल्ली का नया चीफ सेक्रेटरी नियुक्‍त क‍िया।

मूलरूप से यूपी के रहने वाले वर्मा को पिछले साल जनवरी में ही चंडीगढ़ प्रशासन में सलाहकार बनाया गया था। इसके बाद केंद्र सरकार ने उन्हें चंडीगढ़ का चीफ सेक्रेटरी नियुक्त किया। अगले साल उनका रिटायरमेंट है।

राजीव वर्मा, जिन्हें दिल्ली का नया चीफ सेक्रेटरी नियुक्‍त क‍िया गया है।

राजीव वर्मा, जिन्हें दिल्ली का नया चीफ सेक्रेटरी नियुक्‍त क‍िया गया है।

दिल्ली भेजने के पीछे माने जा रहे ये कारण…

  • सात साल पहले DDA में दे चुके सेवाएं : राजीव वर्मा 2017-2018 में दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) में हाउसिंग और अर्बन अफेयर्स के मुख्य आयुक्त थे। इस दौरान उन्होंने शहरी विस्तार और आवास की कमी जैसी समस्याओं का सामना किया। डीडीए के तहत उन्होंने इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स को तेजी से पूरा किया और दिल्ली के रहने वालों की जीवनशैली सुधारने के लिए कई योजनाएं लागू कीं।
  • काम आएगा द‍िल्‍ली सरकार से जुड़ाव : राजीव वर्मा का दिल्ली सरकार के साथ पुराना नाता काम आएगा। मुख्य सचिव के रूप में वे सीएम रेखा गुप्‍ता की अगुवाई वाली भाजपा सरकार के साथ मिलकर काम करेंगे। दिल्ली के मुख्य सचिव के पद पर राजनीतिक हस्तक्षेप और केंद्र-राज्य संबंधों की वजह से पहले टकराव की नौबत आती रही है। चूंक‍ि अब द‍िल्‍ली और केंद्र में बीजेपी की सरकार है, इसलिए परेशानी नहीं आने की उम्मीद है।

हम खबर को अपडेट कर रहे हैं…

[ad_2]
राजेश प्रसाद चंडीगढ़ के नए चीफ सेक्रेटरी: J&K में तैनात थे, 1995 बैच के IAS अफसर; पिछले CS शाह से मीटिंग के बाद बदले गए – Chandigarh News