Chandigarh News: डॉलर दिलाने के नाम पर डॉक्टर से 1.10 लाख की ठगी Chandigarh News Updates

[ad_1]

चंडीगढ़। सेक्टर-40 के रहने वाले डॉ. अशोक गुप्ता से एक युवक ने अमेरिकी डॉलर दिलाने का झांसा देकर 1 लाख 10 हजार रुपये ठग लिए। आरोपी युवक डॉक्टर को अखबार से भरा थैला पकड़ा कर मौके से फरार हो गया। पीड़ित की शिकायत पर मलोया थाना पुलिस ने आरोपी दीपक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

डॉ. गुप्ता पिछले 45 साल से मलोया में क्लीनिक चला रहे हैं। कुछ समय पहले उनके क्लीनिक पर एक युवक मरीज बनकर आया और खुद को दीपक बताया। इलाज के बहाने वह कई दिनों तक क्लीनिक आता रहा और बातचीत के दौरान उसने डॉक्टर से नजदीकियां बढ़ा लीं। इसी बीच दीपक ने डॉक्टर को बताया कि वह अमेरिकी डॉलर दिलवाने का काम करता है।

इसी दौरान डॉक्टर के परिवार को डॉलर की जरूरत पड़ी तो उन्होंने दीपक से संपर्क किया। 12 सितंबर की सुबह आरोपी ने डॉक्टर को डड्डूमाजरा के तिकोना पार्क बुलाया। तय समय पर डॉक्टर वहां पहुंचे तो दीपक के साथ एक महिला भी थी, जिसने चेहरा ढका हुआ था। डॉक्टर ने आरोपी को 1.10 लाख रुपये नकद दिए। बदले में दीपक ने उन्हें एक थैला पकड़ा कर कहा कि इसमें डॉलर हैं। डॉक्टर बिना जांचे थैला लेकर क्लीनिक लौट आए और मरीजों को देखने लगे। करीब डेढ़ घंटे बाद जब उन्होंने थैला खोला तो उसमें डॉलर की जगह अखबार निकले। ठगी का एहसास होते ही डॉक्टर ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। फिलहाल, पुलिस आरोपी दीपक और उसके साथ मौजूद महिला की तलाश में जुटी है।

[ad_2]
Chandigarh News: डॉलर दिलाने के नाम पर डॉक्टर से 1.10 लाख की ठगी