in

Karnal News: डेंगू के दो और मरीज मिले, 169 घरों में मिला लार्वा, 15 को नोटिस Latest Haryana News

Karnal News: डेंगू के दो और मरीज मिले, 169 घरों में मिला लार्वा, 15 को नोटिस Latest Haryana News

[ad_1]

करनाल। जिले में शुक्रवार को डेंगू के दो और मरीज मिले। जिले में अब तक 73 मरीज मिल चुके हैं। शुक्रवार को 169 घरों में डेंगू का लार्वा मिला है। 15 घरों के मालिकों को नोटिस दिया गया है।

डेंगू के सबसे अधिक 43 मरीज शहर में मिले हैं। 30 अन्य कस्बों और गांवों से हैं। कुंजपुरा से 7, घरौंडा से 6, इंद्री और निसिंग से 5, सांभली से 3 और तरावड़ी और बल्ला से दो-दो डेंगू के मरीजों की पुष्टि हुई है। मरीजों में 16 से 45 उम्र वर्ग के अधिक हैं। यह संख्या 44 हो चुकी है। 45 वर्ष से अधिक के 13 मरीज, 6 से 15 वर्षीय 12 और 5 वर्ष तक के 4 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है।

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अब तक 11,23,185 घरों की जांच की है। कुल 8,323 घरों में डेंगू का लार्वा मिल चुका है। इनमें से 3,371 घरों के मकान मालिकों को नोटिस दिया जा चुका है। इसके साथ ही अब तक करीब 8,440 लोगों की डेंगू जांच के लिए नमूने लिए जा चुके हैं। शुक्रवार को भी 125 लोगों के नमूने लिए गए।

उप सिविल सर्जन व नोडल अधिकारी डॉ. अनु शर्मा ने बताया कि टीम लगातार घर-घर जाकर लोगों को जागरूक कर रही है कि वें सफाई रखें। सप्ताह में एक दिन ड्राई डे मनाएं। इसमें वे अपने घर के कूलर, टंकी, गमलों और पानी के कंटेनरों की साफ-सफाई करें।

[ad_2]
Karnal News: डेंगू के दो और मरीज मिले, 169 घरों में मिला लार्वा, 15 को नोटिस

Rohtak News: राज्यस्तरीय कार्यक्रम के चलते रोडवेज यात्रियों की परेशानी बढ़ी  Latest Haryana News

Rohtak News: राज्यस्तरीय कार्यक्रम के चलते रोडवेज यात्रियों की परेशानी बढ़ी Latest Haryana News

Rohtak News: डांडिया की पारंपरिक धुनों पर महिलाओं ने नृत्य का लिया आनंद  Latest Haryana News

Rohtak News: डांडिया की पारंपरिक धुनों पर महिलाओं ने नृत्य का लिया आनंद Latest Haryana News