[ad_1]
- Hindi News
- National
- Breaking News Live Updates; Mumbai Accident| Delhi Mumbai Jaipur Bhopal News
2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
केंद्र सरकार ने बुधवार को खालिस्तान समर्थक कट्टरपंथी समूह ‘सिख फॉर जस्टिस’ पर लगी पाबंदी को अगले 5 साल के लिए और बढ़ा दिया है। यह कार्रवाई UAPA के तहत की गई है।
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने ‘सिख फॉर जस्टिस’ (SFJ) और अमेरिकी नागरिक गुरपतवंत सिंह पन्नू के खिलाफ आधा दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज कर रखे हैं। पिछले साल एजेंसी ने पंजाब और चंडीगढ़ में उनकी संपत्तियों को भी अपने कब्जे में ले लिया था।
इससे पहले भारत सरकार ने जुलाई 2019 में सिख फॉर जस्टिस पर प्रतिबंध लगाया था, जिसके बाद इस साल यह प्रतिबंध का समय बढ़ाया गया है।
आज की अन्य बड़ी खबरें…
बारामूला से सांसद इंजीनियर राशिद तिहाड़ से बाहर आए, टेरर फंडिंग मामले में कोर्ट ने कल दी थी जमानत

कश्मीर की बारामूला सीट से लोकसभा सांसद इंजीनियर राशिद आज (11 सितंबर) को तिहाड़ से बाहर आए। 10 सितंबर को दिल्ली की अदालत ने उन्हें 2 अक्टूबर तक की अंतरिम जमानत दी थी। इंजीनियर राशिद को 2016 में जम्मू-कश्मीर में आतंकी फंडिंग के आरोप में UAPA के तहत अरेस्ट किया गया था। 2019 से वो तिहाड़ जेल में बंद हैं।
राशिद का नाम कश्मीरी व्यवसायी जहूर वताली की जांच के दौरान सामने आया था, जिसे NIA ने घाटी में आतंकवादी समूहों और अलगाववादियों को कथित तौर पर फंडिंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। राशिद ने जेल में रहते हुए ही 2024 लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज की थी।दिल्ली-NCR में भूकंप के झटके, तीव्रता 5.8 आंकी गई; पाकिस्तान में था केंद्र

दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान के श्री गंगानगर समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में बुधवार दोपहर 12.58 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र पाकिस्तान में था। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.8 मापी गई है। इसका केंद्र 33 किलोमीटर की गहराई में था। भूकंप के झटके इस्लामाबाद और लाहौर में भी महसूस किए गए हैं।
PM मोदी के खिलाफ इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका, आरोप- वाराणसी से लोकसभा का नामांकन बिना कारण बताए निरस्त हुआ

PM मोदी के खिलाफ इलाहाबाद हाईकोर्ट में इलेक्शन पिटीशन दाखिल हुई है, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है। ये याचिका मध्य प्रदेश के सिवनी निवासी विजय नंदन ने दाखिल की है। विजय का आरोप है कि उन्होंने लोकसभा चुनाव में मोदी के खिलाफ नामांकन भरा था। हालांकि, उनका नामांकन बिना कारण बताए निरस्त कर दिया गया। उन्होंने याचिका में मुख्य निर्वाचन आयुक्त, जिला निर्वाचन अधिकारी वाराणसी और PM मोदी को प्रतिवादी बनाया है। याचिका पर जल्द ही इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई होने की उम्मीद है। पूरी खबर पढ़ें…
हरियाणा में JJP-ASP की तीसरी लिस्ट जारी, इसमें 18 नाम,भाजपा से आए सहरावत को हथीन से टिकट

हरियाणा में जननायक जनता पार्टी (JJP) और आजाद समाज पार्टी (ASP) गठबंधन ने 18 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी की है। लिस्ट में JJP के 15 और ASP के 3 उम्मीदवार शामिल हैं। हथीन से रविंद्र सहरावत को उम्मीदवार बनाया गया है। रविंद्र एक दिन पहले ही भाजपा छोड़कर JJP में शामिल हुए थे। वह भाजपा के जिला उपाध्यक्ष थे। पढ़ें पूरी खबर…
मुंबई के गोदाम से 2.5 करोड़ की पेंटिंग चोरी, आखिरी बार 2022 में देखी गई थी

मुंबई के एक गोदाम से 2.5 करोड़ की पेंटिंग चोरी हो गई है। बुधवार को इसकी जानकारी सामने आई। ‘प्रकृति’ नाम की यह पेंटिंग 1992 में प्रसिद्ध कलाकार सैयद हैदर रजा ने बनाई थी। इसे दक्षिण मुंबई के बैलार्ड पियर स्थित अस्तगुरु ऑक्शन हाउस प्राइवेट लिमिटेड के गोदाम में रखा गया था।
पेंटिंग नहीं मिलने के बाद नीलामी घर के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी सिद्धांत शेट्टी ने एमआरए मार्ग पुलिस से शिकायत की। पेंटिंग को उसके मालिक इंद्रवीर ने 2020 में नीलामी के लिए ऑक्शन हाउस को दिया था। इसे आखिरी बार मार्च 2022 में देखा गया था।
एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, सोमवार को अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। पेंटिंग बरामद करने के लिए एक टीम बनाई गई है। CCTV फुटेज के जरिए अपराधी की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी में लॉरी नहर में गिरी, 7 लोगों की मौत; एक घायल

आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले के देवरापल्ली में मंगलवार देर रात एक लॉरी नहर में गिर गई। हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। DSP जी देवा कुमार ने बताया कि ड्राइवर एक गड्ढे से बचने की कोशिश कर रहा था। तभी लॉरी सड़क से नीचे नहर में गिर गई। लॉरी के ऊपर बैठे सभी 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एक व्यक्ति को बचाया गया है। वह अस्पताल में भर्ती है।
जम्मू के अखनूर में पाकिस्तानी रेंजर्स ने भारतीय सेना की पोस्ट पर गोलीबारी की, BSF का एक जवान घायल

जम्मू के अखनूर इलाके में बॉर्डर पार से हुई गोलीबारी में BSF का एक जवान घायल हो गया। इस हमले के बाद सेना हाई अलर्ट पर है। घटना 10 सितंबर को देर रात 2:35 बजे की है।
फुटबॉलर अनवर अली पर 4 महीने का बैन

इंडियन सुपर लीग शुरू होने से पहले ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन की प्लेयर स्टेटस कमेटी ने भारतीय फुटबॉलर अनवर अली पर चार महीने का बैन लगा दिया है। अनवर मोहन बागान के साथ लोन एग्रीमेंट तय समय से चार साल पहले खत्म कर प्रतिद्वंदी ईस्ट बंगाल क्लब में शामिल हो गए थे। कमेटी ने कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने की कोई उचित वजह नहीं पाई और ट्रांसफर को गैरकानूनी माना। मामले में ईस्ट बंगाल और दिल्ली FC पर भी दो ट्रांसफर विंडो का बैन लगा है और इन्हें मोहन बागान को 12.9 करोड़ रुपए मुआवजा देने के निर्देश दिए गए हैं।
[ad_2]
भास्कर अपडेट्स: खालिस्तानी संगठन सिख फॉर जस्टिस पर लगा बैन 5 साल के लिए बढ़ा



