पंचकूला में जाट सभा ने मनाई भगत फूलसिंह जयंती: पूर्व DGP बोले- यूनिवर्सिटी में स्थापित होनी चाहिए शोध चेयर, पाठयक्रम में शामिल हो जीवनी – Panchkula News Chandigarh News Updates

[ad_1]

पंचकूला सेक्टर-6 जाट भवन में कार्यक्रम संबोधित करते हुए पूर्व डीजीपी महेंद्र मलिक।

हरियाणा के सोनीपत के खानपुर स्थित भगत फूल सिंह की शोध चेयर यूनिवर्सिटी में स्थापित होनी चाहिए। यह बात ​​​​जाट सभा के प्रधान पूर्व डीजीपी महेंद्र सिंह मलिक ने कही। वे गुरुवार को पंचकूला के सेक्टर-6 स्थित सर छोटूराम भवन में भगत फूल सिंह की जयंती पर विच

.

पूर्व डीजीपी महेंद्र सिंह मलिक ने कहा कि यूनिवर्सिटी के पाठयक्रम में भगत फूलसिंह की जीवनी को शामिल किया जाना चाहिए। वे किस प्रकार से पटवारी रहते हुए 3 साल तक आचरण करते रहे।

पाठयक्रम में भगत फूल सिंह की जीवन कथा शामिल हो- मलिक

उन्होंने कहा कि उसके बाद स्वामी दयानंद के मूल सिंद्धांतों को अपना कर ताउम्र उसी रास्ते पर चलते रहे। महिला शिक्षा के मार्ग में भगत फूलसिंह का काफी योगदान है। शिक्षा विभाग हर स्तर के पाठयक्रम में भगत फूल सिंह की जीवन कथा को शामिल किया जाना चाहिए।

पंचकूला सेक्टर-6 सर छोटूराम भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मौजूद जाट समाज के लोग।

भैंसवाल कलां में बने मॉडर्न गुरुकुल

महेंद्र सिंह मलिक ने कहा कि भगत फूल सिंह ने अपने जीवन में खानपुर व भैंसवाल कलां में गुरुकुल की शुरुआत की। खानपुर गुरुकुल तो यूनिवर्सिटी बन चुका है, लेकिन भैंसवाल में अब गुरूकुल का नाम भी नहीं बचा है। ऐसे में सरकार भैंसवाल कलां के गुरूकुल की सुध लेते हुए वहां पर मॉडर्न गुरुकुल का निर्माण करवाए। कार्यक्रम के दौरान उनके परिवार के लोगों को भी सम्मानित किया गया। वहीं भगत फूल सिंह संस्थाओं में कार्यरत महिला प्रिंसिपल भी सम्मानित की गईं।

परिचय सम्मेलन में आए 400 परिवार

जाट परिवार परिचय सम्मेलन में करीब 400 परिवारों ने हिस्सा लिया। सहसंयोजक अनिल आर्य ने बताया कि परिचय सम्मेलन में विवाह योग्य युवक-युवतियों के बाॅयोडाटा परिवारों के द्वारा जमा करवाए गए हैं। दोनों परिवारों के मिलन के बाद वे एक-दूसरे के घरों की जांच-परख करेंगे, उसके बाद ही वैवाहिक रिश्तों का आगे बढ़ाया जाएगा। जाट सभा चंडीगढ़ का सातवां व पंचकूला का पहला कार्यक्रम है। जिसमें परिवारों को रिश्तों के लिए एक मंच उपलब्ध करवाया गया है।

[ad_2]
पंचकूला में जाट सभा ने मनाई भगत फूलसिंह जयंती: पूर्व DGP बोले- यूनिवर्सिटी में स्थापित होनी चाहिए शोध चेयर, पाठयक्रम में शामिल हो जीवनी – Panchkula News