in

Bhiwani News: पीएमश्री राजकीय कन्या विद्यालय में लगी विज्ञान प्रदर्शनी Latest Haryana News

Bhiwani News: पीएमश्री राजकीय कन्या विद्यालय में लगी विज्ञान प्रदर्शनी Latest Haryana News

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी

Updated Wed, 11 Sep 2024 12:16 AM IST



​भिवानी के पीएम श्री विद्यालय में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में  मौजूद अति​थि, स्कूल स्टाफ व छात

Trending Videos



भिवानी। पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में कुरुक्षेत्र विज्ञान केंद्र की ओर से विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी का उद्देश्य विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि पैदा करना था।

Trending Videos

जिला शिक्षा अधिकारी नरेश मेहता के निर्देशन में यह प्रदर्शनी कुरुक्षेत्र पैनोरमा एवं विज्ञान केंद्र द्वारा भेजी गई विज्ञान प्रदर्शनी विद्यालय परिसर में पहुंची। इसमें विद्यार्थियों को विभिन्न वैज्ञानिक मॉडलों और प्रयोग के माध्यम से विज्ञान के सिद्धांत को समझाया। खंड शिक्षा अधिकारी शिवकुमार तंवर के सहयोग से आयोजित इस प्रदर्शनी को देखने के लिए आसपास के विद्यालयों को भी आमंत्रित किया गया।

प्राचार्य पुष्प लता के मार्गदर्शन में यह प्रदर्शनी लगाई गई। जिला शिक्षा अधिकारी नरेश मेहता ने सभी विद्यालय मुखियाओं को अपने-अपने स्कूल विद्यार्थियों को इस विज्ञान प्रदर्शनी को दिखाने के लिए निर्देशित किया गया। सुमित ने बताया कि इस प्रदर्शनी का उद्देश्य विद्यार्थियों को विज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्राप्त करने के लिए प्रेरित करना है। इस तरह के आयोजन से न केवल विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित होता है। बल्कि वह विज्ञान के प्रति और अधिक गंभीरता से सोचने लगते हैं। उन्होंने खेल-खेल में बच्चों को विज्ञान के सिद्धांतों को समझाया गया।

विज्ञान के क्षेत्र में विद्यार्थियों का रुझान बढ़ाने के लिए सरकार की तरफ से कई प्रकार के अभियान चलाए जा रहे हैं, जिसमें से कुरुक्षेत्र पैनोरमा एवं विज्ञान केंद्र द्वारा भेजी गई यह विज्ञान प्रदर्शनी भी मुख्य है। इस के जरिये खेल-खेल में बच्चों को विज्ञान के सिद्धांतों को समझाने की कोशिश की जा रही है। – पुष्प लता, प्राचार्य, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भिवानी।

[ad_2]
Bhiwani News: पीएमश्री राजकीय कन्या विद्यालय में लगी विज्ञान प्रदर्शनी

Haryana Assembly Elections : आप ने उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की, इसमें 11 नाम Chandigarh News Updates

Haryana Assembly Elections : आप ने उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की, इसमें 11 नाम Chandigarh News Updates

​Soothing salvo: On new Group of Ministers and tax changes for insurance policies  Politics & News

​Soothing salvo: On new Group of Ministers and tax changes for insurance policies Politics & News