[ad_1]
{“_id”:”68dd77a37e2255292f0b65b4″,”slug”:”drunken-person-beat-a-friend-with-sticks-case-filed-against-two-hisar-news-c-21-hsr1020-721772-2025-10-02″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Hisar News: नशे में दोस्त को डंडों से पीटा, दो पर केस दर्ज”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
नारनौंद। गांव राखी खास में नशे में दोस्त को डंडों से पीटने पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। गांव राखी खास निवासी घायल धर्मपाल (55) ने बताया कि वह पेड़ों की कटाई कर मंडी में लकड़ी बेचता है। 29 सितंबर की शाम करीब छह बजे पेड़ देखने के लिए खेतों में गए थे। जब गांव के दिलबाग उर्फ बागा के खेत में पहुंचे तो वहां दिलबाग और सिना के साथ बैठकर शराब पी। शराब के नशे में कहासुनी होने पर दोनों ने धर्मपाल को पीटा। इसके बाद धर्मपाल को जींद के अस्पताल में भर्ती करया गया। जांच अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि घायल के बयान पर दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। संवाद
[ad_2]
Hisar News: नशे में दोस्त को डंडों से पीटा, दो पर केस दर्ज