मलकीत एआर के बेटे को सुखबीर बादल ने दी जिम्मेदारी: संदीप को बनाया जंडियाला गुरु हलका प्रभारी; अमृतसर दौरे के दौरान लिया फैसला – Amritsar News Chandigarh News Updates

[ad_1]

सुखबीर बादल के साथ संदीप सिंह एआर।

शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने अमृतसर में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ विस्तृत चर्चा के बाद यह घोषणा की कि युवा और मेहनती नेता संदीप सिंह एआर को जंडियाला (SC) विधानसभा हलके का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

.

सुखबीर बादल ने कहा कि पार्टी को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने के लिए संदीप सिंह एआर जैसे युवा नेता की आवश्यकता है। उन्होंने भरोसा जताया कि संदीप सिंह अपने क्षेत्र के लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे और अकाली दल की विचारधारा को आगे बढ़ाएंगे।

संदीप सिंह एआर

मलकीत सिंह एआर के बेटे हैं संदीप

संदीप सिंह एआर का परिवार पहले से ही राजनीति से जुड़ा रहा है। उनके पिता, स्वर्गीय मलकीत सिंह एआर भी जंडियाला से विधायक रह चुके हैं। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के वे बेहद करीबी रहे। पार्टी नेताओं का मानना है कि पिता की राजनीतिक विरासत और जनता के बीच उनकी अच्छी पकड़ संदीप सिंह एआर को मजबूत आधार प्रदान करेगी।

[ad_2]
मलकीत एआर के बेटे को सुखबीर बादल ने दी जिम्मेदारी: संदीप को बनाया जंडियाला गुरु हलका प्रभारी; अमृतसर दौरे के दौरान लिया फैसला – Amritsar News