[ad_1]
अनाज मंडियों में धान की खरीद सुचारू न होने और उठान शुरू न किए जाने पर किसान भड़क गए हैं। भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी के नेतृत्व में किसानों ने शाहाबाद में दिल्ली चंडीगढ़ नेशनल हाईवे जाम कर दिया है इससे जिला व पुलिस प्रशासन की सांस फूल गई है। पुलिस प्रशासन ने फिलहाल ट्रैफिक को डाइवर्ट कर दिया है तो वहीं किसानों को मनाने की भी प्रयास किया जा रहे हैं। इससे पहले किसने में प्रशासन के बीच करीब डेढ़ घंटा तक बातचीत चली लेकिन किसान अपनी मांग पर अड़े रहे।
गुरनाम चढूनी ने कल ही ऐलान कर दिया था कि वीरवार दोपहर तक उनकी मांग पूरी नहीं की गई तो वह नेशनल हाईवे जाम करने पर मजबूर होंगे। उन्होंने राइस मिलरो कौन निशाने पर लेटे हुए कहा था कि यह सब जानबूझकर किया जा रहा है ताकि किसानों को लूटा जा सके लेकिन भारतीय किसान यूनियन ऐसा नहीं होने देगी।
[ad_2]
कुरुक्षेत्र: धान की खरीद सुचारू न होने पर भड़के किसान, शाहाबाद में नेशनल हाईवे किया जाम

