चरखी दादरी: चिकित्सक पर लगे शराब के नशे में मारपीट के आरोप, एचकेआरएन कर्मियों ने की हड़ताल Latest Haryana News

[ad_1]


चरखी दादरी के नागरिक अस्पताल में बुधवार सुबह करीब 4 बजे नाइट शिफ्ट पर तैनात डॉ. संदीप पर एचकेआरएन के सुरक्षाकर्मी, होमगार्ड के जवान और एक मरीज के साथ मारपीट के आरोप लगे हैं।

शराब के नशे में था डॉक्टर

कार्यवाहक सीएमओ वैदपाल को सौंपी गई शिकायत के मुताबिक इमरजेंसी वॉर्ड में ड्यूटी कर रहे एचकेआरएन कर्मी आशीष ने बताया कि डॉ. संदीप ने बिना किसी कारण के शराब के नशे में धुत होकर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।

होमगार्ड जवान की फाड़ी वर्दी

जब होमगार्ड का जवान आशीष को छुड़वाने पहुंचा, तो डॉ. संदीप ने उसके साथ भी गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और उसकी वर्दी फाड़ दी। इसी दौरान एक मरीज के साथ भी कथित तौर पर मारपीट की गई। इस हरकत के विरोध में एचकेआरएन कर्मियों ने सुबह 8 से 9 बजे तक एक घंटे के लिए काम ठप कर दिया, जिससे ओपीडी और चिकित्सा सेवाएं प्रभावित रहीं। सीएमओ ने दो घंटे में कार्रवाई का आश्वासन दिया था लेकिन 11 बजे तक कोई कदम न उठने पर कर्मी फिर हड़ताल पर चले गए, जिससे अस्पताल की ओपीडी व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई।

[ad_2]
चरखी दादरी: चिकित्सक पर लगे शराब के नशे में मारपीट के आरोप, एचकेआरएन कर्मियों ने की हड़ताल