चरखी दादरी: वॉर्ड 12 गामड़ी क्षेत्र में डेढ़ माह से जलभराव, लोगों को हो रही परेशानी Latest Haryana News

[ad_1]


वॉर्ड-12 में स्थित गामड़ी क्षेत्र से गुजरने वाली सड़क पर पिछले डेढ़ माह से बारिश का पानी जमा है। इस कारण जहां स्थानीय निवासी परेशान हैं। वहीं, इस सड़क से रोजाना हजारों लोगों का आवागमन होता है, पानी जमा होने के कारण उनको गलियों या फिर दूसरे लंबे रास्ते से जाना पड़ रहा है।

इस रोड पर नई सब्जी मंडी और अनाज मंडी भी लगती है। स्थानीय लोगों राजकुमार, अनसुइया, मुकेश, मोनू, आशीष आदि ने कहा कि दूषित पानी के चलते उनके पांव में एलर्जी भी हो गई है। वे इस बारे में वार्ड के एमसी से लेकर नगर परिषद के चेयरमैन तक गुहार लगा चुके हैं परंतु अभी तक इस पानी की निकासी नहीं हो पाई है।

[ad_2]
चरखी दादरी: वॉर्ड 12 गामड़ी क्षेत्र में डेढ़ माह से जलभराव, लोगों को हो रही परेशानी