तरनतारन डबल मर्डर में पाकिस्तानी डॉन की एंट्री: भट्टी बोला- ये ट्रेलर था, रैपर धालीवाल-सुल्तान को धमकी, इन्फ्लुएंसर पंडोरी से मारपीट पर भड़का – Punjab News Chandigarh News Updates

[ad_1]

पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी।- (फाइल शॉट)

पंजाब के तरनतारन में गैंगवार और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसरों के बीच विवाद हुए में पाकिस्तान डॉन शहजाद भट्टी की एंट्री हो गई है। भट्टी ने रैपर एवं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जस धालीवाल और उनके करीबी रैपर सुल्तान को धमकी दी है।

.

भट्टी ने ऑडियो मैसेज जारी कर कहा कि तरनतारन डबल मर्डर सिर्फ ट्रेलर था। पगड़ी और केस (बाल) का अपमान करने वालों को अब हर हाल में अंजाम भुगतना पड़ेगा। भट्टी ने कहा कि चाहे सामने वाले कितने भी गैंगस्टर क्यों न ले आएं, वह और उसके साथी उनकी गैंगस्टरी खत्म कर देंगे।

हालांकि सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर महक पंडोरी और जस धालीवाल का राजीनामा हो चुका है। इसकी जानकारी पंडोरी ने खुद दी है। मगर फिर भी भट्टी ने धमकी दी है।

तरनतारन में 2 गुट सोमवार को आमने-सामने हो गए थे। इसमें समरप्रीत सिंह (19) और साथी सौरव सिंह की गोलियां मारकर हत्या की गई थी। इसकी जिम्मेदारी भट्टी के करीबी और खालिस्तान समर्थक गैंग गोपी घनश्यामपुरिया ने ली है। ये दोनों रैपर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जस धालीवाल के करीबी बताए जा रहे हैं।

महक पंडोरी के साथ रैपर जस धालीवाल।- फाइल फोटो

अब पढ़िए पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी की 5 बड़ी बातें…

  • इन्फ्लुएंसर महक पंडोरी पर हमला गलत: शहजाद भट्टी ने पहली ऑडियो में कहा कि चाहे सुल्तान रैपर हो या जस धालीवाल, जिन्होंने भी महक पंडोरी जैसे शारीरिक रूप से मजबूर लड़के के साथ मारपीट की, वे गलत है। अब वे लोग जितना भाग सकते हैं भाग लें। क्योंकि वह सबको जानता है और उन्हें छोड़ने वाला नहीं।
  • मारपीट किसी मर्द से की जाती तो समझ आता: भट्टी ने कहा कि अगर मारपीट किसी मर्द से की जाती तो समझ आता, लेकिन एक ऐसे व्यक्ति से, जो ठीक से चल भी नहीं सकता, यह कायरता है। पगड़ी और केस के साथ जो किया गया, वही सबसे बड़ी गलती थी।
  • डोनी बल के साथ कोई मनमुटाव नहीं: दूसरी ऑडियो में भट्टी ने कहा कि खालिस्तान समर्थक गैंगस्टर गोपी घनश्यामपुरिया मेरा दोस्त है। घनश्यामपुरिया की गैंग चलाने वाले डोनी बल के साथ कोई मनमुटाव नहीं है। पहले यह बात कम लोगों को पता थी, लेकिन अब सार्वजनिक रूप से बता रहा हूं।
  • तरनतारन डबल मर्डर डैमो, ये चेतावनी है: भट्टी ने कहा कि जिन्होंने पंडोरी के साथ गलत किया, उन्हें तरनतारन डबल मर्डर डैमो के तौर पर मिल चुका है। यह घटना उनके लिए चेतावनी है और अब पंडोरी के घर गए लोग भी तैयारी कर लें। क्योंकि यह मामला सिर्फ मारपीट का नहीं बल्कि धार्मिक अपमान का है
  • किसी गैंगस्टर को भी ले आएं, फर्क नहीं पड़ता: भट्टी ने कहा कि अब चाहे सामने वाले किसी भी गैंगस्टर को साथ लेकर आएं, कोई फर्क नहीं पड़ता। पंडोरी के घर में 15 लोगों का घुसकर हमला करना शर्मनाक है और इसका अंजाम भुगतना पड़ेगा। अब सब लोग भागें, क्योंकि मैं इनकी गैंगस्टरी खत्म करूंगा।
इन्फ्लुएंसर महक पंडोरी, जिसके समर्थन में पाकिस्तान डॉन शहजाद भट्टी आया है

इन्फ्लुएंसर महक पंडोरी, जिसके समर्थन में पाकिस्तान डॉन शहजाद भट्टी आया है

अब पढ़ें तरनतारन डबल मर्डर क्या है, अब तक क्या क्या हुआ

तरनतारन के कैरों गांव में सोमवार शाम को 2 गुटों के बीच अंधाधुंध फायरिंग हुई। इसमें करमूवाला गांव का समरप्रीत सिंह मौके पर ही मारा गया, जबकि मरहाणा गांव का सौरव सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

वारदात के दौरान दोनों ओर से करीब 8 से 10 गोलियां चलीं। हमलावर गाड़ियों में सवार होकर फरार हो गए थे। पुलिस ने इसे सोशल मीडिया पर चल रहे विवाद से जुड़ा मामला बताया।

दरअसल, यह विवाद महक पंडोरी की एक वीडियो से शुरू हुआ था, जिसमें उसने जस धालीवाल की पोस्ट साझा की थी। इसके बाद महक पर हमला कर उसकी पिटाई की गई, जिसकी वीडियो वायरल हो गई। उसी रंजिश के चलते यह फायरिंग हुई।

वारदात के बाद सोशल मीडिया पर गोपी घनशामपुरिया गैंग और उसके सहयोगियों ने जिम्मेदारी लेते हुए लिखा कि यह कत्ल उनके एंटी गैंग के साथ उठने-बैठने और पुलिस अधिकारियों की शह पर पॉडकास्ट करने की वजह से हुआ। उन्होंने आगे और खून-खराबे की धमकी भी दी।

हत्या की जिम्मेदारी को लेकर शेयर की गई पोस्ट।

हत्या की जिम्मेदारी को लेकर शेयर की गई पोस्ट।

अब पड़ें पाकिस्तान डॉन शहजाद भट्टी कौन है? शहजाद भट्टी पाकिस्तान का बदनाम डॉन है, जिसके संबंध भूमाफिया और अंडरवर्ल्ड से हैं। 5 साल तक पाकिस्तान से बाहर रहने के बाद वह मई 2025 में वापस लौटा था, मगर फिर विदेश भाग गया। भट्टी कुख्यात माफिया फारुख खोखर का राइट हैंड माना जाता था।

भट्टी का नेटवर्क पाकिस्तान, दुबई, यूरोप, अमेरिका, यूके और कनाडा तक फैला है। वह हथियारों और बमों की तस्करी का बड़ा रैकेट चलाता है, जिससे भारत के अपराधी भी हथियार मंगवाते हैं। भट्टी को पालतू शेर पालने का खास शौक है। चाहे पाकिस्तान हो, दुबई या यूरोप, हर जगह उसने शेर पाले हैं।

[ad_2]
तरनतारन डबल मर्डर में पाकिस्तानी डॉन की एंट्री: भट्टी बोला- ये ट्रेलर था, रैपर धालीवाल-सुल्तान को धमकी, इन्फ्लुएंसर पंडोरी से मारपीट पर भड़का – Punjab News