in

सपा-कांग्रेस और आप में गठबंधन: हरियाणा की इस सीट से चुनाव लड़ेंगी पंजाब सीएम की पत्नी!; SP को ये दो सीटें Chandigarh News Updates

सपा-कांग्रेस और आप में गठबंधन: हरियाणा की इस सीट से चुनाव लड़ेंगी पंजाब सीएम की पत्नी!; SP को ये दो सीटें Chandigarh News Updates



Haryana Assembly Election
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


हरियाणा में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) के बीच सीट समझौते पर सहमति बन गई है और दोनों दल लोकसभा चुनाव की तर्ज पर विधानसभा चुनाव भी साथ मिलकर लड़ेंगे। कांग्रेस आप को छह विधानसभा सीटें देने पर सहमत हो गई है। इसके अलावा कांग्रेस ने सपा को भी दो सीटें दी हैं। संभावना है कि सोमवार को गठबंधन का एलान हो सकता है।

Trending Videos

हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी दीपक बाबरिया और आप नेता राघव चड्ढा के बीच रविवार को भी बैठक हुई। सूत्रों का दावा है कि आप दस सीटें मांग रही थी, लेकिन कांग्रेस ने उनको इतनी सीटें देने से साफ इन्कार कर दिया। कांग्रेस ने छह सीटों का ऑफर किया, जिस पर आप ने सहमति जताई है। 

सूत्रों के अनुसार, पंजाब के साथ लगी पिहोवा, कलायत, जींद और एनसीआर में गुरुग्राम, ओल्ड फरीदाबाद और पानीपत ग्रामीण विधानसभा सीट आप को देने पर सहमति बनी है। उधर, आप पार्टी की ओर से पंजाब के साथ ही लगती गुहला चीका सीट भी मांगी है, लेकिन इस पर सहमति नहीं बनी है। 

दरअसल, लोकसभा चुनाव में गठबंधन के तहत आप ने कुरुक्षेत्र सीट से डॉ. सुशील गुप्ता को मैदान में उतारा था। नौ विधानसभा वाले इस लोकसभा क्षेत्र में आप ने गुहला चीका, पिहोवा, शाहाबाद और कलायत हलकों में जीत दर्ज की थी।


सपा-कांग्रेस और आप में गठबंधन: हरियाणा की इस सीट से चुनाव लड़ेंगी पंजाब सीएम की पत्नी!; SP को ये दो सीटें

Haryana: कुलदीप शर्मा का नामांकन कराने पहुंचे पूर्व सीएम, बोले- भाजपा ने गन्नौर को 10 साल पीछे धकेला Latest Haryana News

Haryana: कुलदीप शर्मा का नामांकन कराने पहुंचे पूर्व सीएम, बोले- भाजपा ने गन्नौर को 10 साल पीछे धकेला Latest Haryana News

Child abuse scandals hang over Pope’s East Timor visit Today World News

Child abuse scandals hang over Pope’s East Timor visit Today World News