रेवाड़ी: केमिकल से भरे कैंटर में लगी आग, दो लोगों की जिंदा जलने से मौत Latest Haryana News

[ad_1]


बनीपुर चौक पर रात करीब एक बजे केमिकल से भरे कैंटर में आग लगने की वजह से पीछे से आ रही क्रेटा गाड़ी इसकी चपेट में आ गई। गाजियाबाद से खाटूश्याम दर्शन के लिए जा रहे चार व्यापारी कार सहित हादसे का शिकार हो गए। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। हादसे के बाद केमिकल से भरे कैंटर का चालक मौके से फरार हो गया। प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि कैंटर में शॉर्ट-सर्किट या लीकेज की वजह से आग लगी होगी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

[ad_2]
रेवाड़ी: केमिकल से भरे कैंटर में लगी आग, दो लोगों की जिंदा जलने से मौत