in

पाकिस्तान में इमरान समर्थकों की पुलिस से झड़प: रैली में पुलिस ने आंसू गैस छोड़ी, इमरान की रिहाई की मांग कर रहे थे समर्थक Today World News

पाकिस्तान में इमरान समर्थकों की पुलिस से झड़प:  रैली में पुलिस ने आंसू गैस छोड़ी, इमरान की रिहाई की मांग कर रहे थे समर्थक Today World News

[ad_1]

3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पिछले 400 दिन से इमरान खान जेल में बंद हैं

जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी PTI ने इस्लामाबाद में रविवार को एक विशाल रैली का आयोजन किया। पार्टी समर्थक इमरान की रिहाई की मांग कर रहे हैं। पार्टी ने समर्थकों से इस्लामाबाद आने के लिए कहा था।

इस्लामाबाद पहुंचे समर्थकों ने इमरान की तुरंत रिहाई के समर्थन में नारे लगाएं। वहीं पाकिस्तान सरकार द्वारा PTI के खिलाफ लगाए बैन के खिलाफ भी प्रदर्शन किया।

रैली को स्थानीय समयानुसार 7 बजे खत्म होना था। जिला प्रशासन के मुताबिक समय सीमा खत्म होने के बाद भी रैली खत्म नहीं हुई। इसके बाद प्रशासन ने पुलिस को कार्रवाई का आदेश दे दिया।

वहीं दूसरी ओर PTI कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर पत्थरबाजी शुरू कर दी, जिसमें कई सुरक्षा कर्मी घायल हो गए। इस दौरान पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस का इस्तेमाल किया।

रैली में शामिल होने पहुंचे हजारों लोग PTI की ये रैली इस्लामाबाद के संगजानी मवेशी बाजार के पास हुई। NOC न मिलने के चलते इस रैली को पिछले 2 महीनों में दो बार स्थगित कर दिया गया था। इस्लामाबाद के प्रशासन ने अब जाकर इस रैली के लिए NOC जारी किया था।

रैली में इमरान खान के हजारों समर्थकों ने हिस्सा लिया। ये दिखाता है कि इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद भी पार्टी का आधार मजबूत हैं।

रैली के दौरान नेशनल असेंबली में PTI नेता उमर अयूब खान ने कहा कि जब तक इमरान खान को रिहा नहीं किया जाता, तब तक पार्टी चुप नहीं बैठेगी। उन्होंने कहा, “हम इमरान खान के सिपाही हैं और तब तक नहीं बैठेंगे जब तक उन्हें रिहा नहीं किया जाता।”

पिछले साल अगस्त से जेल में बंद हैं इमरान इमरान खान को पिछले साल 5 अगस्त को तोशाखाना से जुड़े भ्रष्टाचार मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद बाद गिरफ्तार किया गया था। तब से वे कई मामलों में जेल में बंद हैं। रविवार को इमरान को जेल में 400 दिन पूरे हो गए हैं।

फर्जी निकाह केस में इस्लामाबाद कोर्ट ने 13 जुलाई को इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी को बरी कर दिया था। कोर्ट ने कहा था कि इन्हें फौरन रिहा किया जाए।

अदालत के आदेश के 5 घंटे बाद ही नेशनल अकाउंटेबिलिटी ब्यूरो (NAB ) की टीम ने उन्हें तोशाखाना से जुड़े एक दूसरे मामले में गिरफ्तार कर लिया था।

ये खबर भी पढ़ें…

इमरान खान और बुशरा फिर गिरफ्तार:नए तोशाखाना मामले में NAB ने जेल से किया गिरफ्तार, इद्दत मामले में कल हुए थे बरी

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी को कल रात जेल से ही गिरफ्तार कर लिया गया। उन्हें तोशाखाना से जुड़े नए मामले में गिरफ्तार करने नेशनल अकाउंटेबिलिटी (NAB) की टीम अडियाला जेल पहुंची थी।

कल शाम ही फर्जी निकाह केस में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी को इस्लामाबाद कोर्ट ने बरी किया था। कोर्ट ने कहा था कि इन्हें फौरन रिहा किया जाए। पाकिस्तानी मीडिया हाउस जियो न्यूज के मुताबिक कोर्ट के आदेश के तुरंत बाद NAB की 2 टीम पूर्व प्रधानमंत्री और बुशरा को गिरफ्तार करने अदियाला जेल पहुंच गई थी। पूरी खबर यहां पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

[ad_2]
पाकिस्तान में इमरान समर्थकों की पुलिस से झड़प: रैली में पुलिस ने आंसू गैस छोड़ी, इमरान की रिहाई की मांग कर रहे थे समर्थक

Bangladesh-India relations should be based on equity and fairness: Chief Adviser Yunus Today World News

Bangladesh-India relations should be based on equity and fairness: Chief Adviser Yunus Today World News

Duleep Trophy | Abysmal over-rates a worrying sign Today Sports News

Duleep Trophy | Abysmal over-rates a worrying sign Today Sports News