[ad_1]
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-14 स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में जिला स्तरीय उद्यमिता पखवाड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें 230 प्रतिभागियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के प्रधानाचार्य और जिला युवा समन्वयक अधिकारी रविन्द्र कुमार ने की। मुख्य अतिथि राजकीय कन्या महाविद्यालय सेक्टर-14 के प्राचार्य जितेन्द्र मलिक और उप-जिला शिक्षा अधिकारी सुमिता सांघी ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि उद्यमिता न केवल कॅरिअर का विकल्प है, बल्कि समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार भी है।
कार्यक्रम के अंतर्गत स्लोगन लेखन, पोस्टर मेकिंग और आइडिया प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिनमें जिलेभर से लगभग 230 प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विजेताओं को प्रथम पुरस्कार 3100 रुपये, द्वितीय 2100 रुपये और तृतीय 1100 रुपये के साथ प्रमाण पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य रविन्द्र कुमार ने युवाओं से आह्वान किया कि वे उद्यमिता को केवल रोजगार का साधन न मानकर समाज-निर्माण और आत्मनिर्भरता का मार्ग बनाएं। कार्यक्रम में उप-प्रधानाचार्य सुभाष चंदर, वर्ग अनुदेशक जय प्रकाश यादव, सुरेश कुमार, संदीप गर्ग सहित संस्थान के अन्य शिक्षक भी उपस्थित रहे।
[ad_2]
Gurugram News: उद्यमिता पखवाड़ा में 230 से अधिक प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा

