Kurukshetra News: महाराजा अग्रसेन जयंती का तीन दिवसीय स्वर्ण जयंती समारोह 20 से Latest Haryana News

[ad_1]

कुरुक्षेत्र। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की ओर से अग्रोहा शक्तिपीठ में महाराजा अग्रसेन जयंती का तीन दिवसीय स्वर्ण जयंती समारोह 20, 21 व 22 को आयोजित किया जा रहा है। समारोह में लाखों श्रद्धालु भाग लेंगे और विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का हिस्सा बनेंगे। इसी संबंध में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की एक महत्वपूर्ण बैठक सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग एवं राष्ट्रीय संगठन मंत्री खरैती लाल सिंगला के मार्गदर्शन में हुई। बैठक में प्रदेश के उपाध्यक्ष महेंद्र सिंगला, सतनारायण सिंगला, डाॅ. पवन गोयल, विशाल सिंगला, अर्जुन गर्ग एवं प्रो. दीक्षित गर्ग इत्यादि भी मौजूद रहे।

Trending Videos

खरैती लाल सिंगला ने बताया कि यह आयोजन सम्मेलन संस्था के 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय स्वर्ण जयंती समारोह के रूप में भी आयोजित किया जा रहा है। अग्रोहा शक्तिपीठ महाराजा अग्रसेन की भूमि है। यहां पर सम्मेलन के 50 वर्ष पूरे होने के उत्सव के साथ-साथ महाराजा अग्रसेन के संदेश का प्रचार-प्रसार करने का महा उत्सव होगा। बैठक में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग ने कहा कि अग्रोहा शक्तिपीठ में तीन दिवसीय समारोह अग्रवाल समाज के इतिहास को दुनियाभर में फैलाने और महाराजा अग्रसेन की विचारधारा को लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। समारोह में देश-विदेश से लाखों अग्र बंधुओं के शामिल होने की उम्मीद है। बैठक मंच का संचालन राधे श्याम गर्ग ने किया।

कुरुक्षेत्र। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग का स्वागत

कुरुक्षेत्र। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग का स्वागत– फोटो : 1

[ad_2]
Kurukshetra News: महाराजा अग्रसेन जयंती का तीन दिवसीय स्वर्ण जयंती समारोह 20 से