[ad_1]
मल्लिकार्जुन खरगे
– फोटो : ANI
विस्तार
हरियाणा में कांग्रेस ने उम्मीदवारों की एक और सूची जारी कर दी है। तीसरी सूची में नौ नामों का एलान किया गया है। इसमें महम से आनंद सिंह दांगी के बेटे बलराम दांगी को टिकट दिया गया है। वहीं टोहाना से परमविर सिंह, गन्नौर से कुलदीप शर्मा, थानेसर से अशोक अरोड़ा, उचाना कलां से बृजेंद्र सिंह का नाम सूची में शामिल है। वहीं गुरुग्राम से मोहित ग्रोवर, बादशाहपुर से वर्धन यादव, नांगल चौधरी से मंजू चौधरी व तोशाम से अनिरुद्ध चौधरी को टिकट दिया गया है।
कांग्रेस की सूची।
लंबी जद्दोजहद और मंथन के बाद आखिरकार कांग्रेस ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 41 प्रत्याशियों की तीन सूची जारी कर दी है। कांग्रेस हाईकमान ने हरियाणा में मौजूदा सभी 28 विधायकों पर विश्वास जताते हुए उनको दोबारा चुनाव मैदान में उतारा है।
वहीं, शुक्रवार को पार्टी में शामिल हुईं ओलंपियन पहलवान विनेश फोगाट को जुलाना से प्रत्याशी बनाया गया है। पिछले दिनों कांग्रेस में आए जजपा विधायक रामकरण काला को शाहाबाद और सरकार से समर्थन वापस लेने वाले निर्दलीय विधायक धर्मपाल गोंदर को नीलोखेड़ी से टिकट दिया गया है।
हरियाणा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष चौधरी उदयभान खुद होडल से प्रत्याशी होंगे। शुक्रवार देर रात कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने यह सूची जारी की। कांग्रेस हाईकमान ने भाजपा में बगावत को देखते हुए सधे हुए तरीके से छोटी सूची जारी की है, ताकि पार्टी में शुरुआत में पार्टी में गुटबाजी और विरोध न हो।
इसलिए पहली दो सूची में 28 विधायकों को दोबारा उनके हलकों से प्रत्याशी बनाया गया था। किसी भी विधायक की सीट नहीं बदली गई है।
पहली सूची में ये 31 प्रत्याशी रहे
विधानसभा सीट | प्रत्याशी |
कालका | प्रदीप चाैधरी |
नारायणगढ़ | शैली चाैधरी |
साढ़ाैरा (एससी) | रेणू बाला |
रादाैर | बिशन लाल सैनी |
लाडवा | मेवा सिंह |
शाहाबाद (एससी) | राम करण काला |
नीलोखेड़ी (एससी) | धर्मपाल गोंदर |
असंध | शमशेर सिंह गोगी |
समालखा | धर्मसिंह छाैक्कर |
खरखाैदा | जयवीर सिंह |
सोनीपत | सुरेंद्र पंवार |
गोहाना | जगबीर सिंह मलिक |
बरौदा | इंदुराज नरवाल |
जुलाना | विनेश फोगाट |
सफींदो | सुभाष गंगोली |
कलांवाली (एससी) | शीशपाल केहरवाला |
डबवाली | अमित सिहाग |
गढ़ी सांपला किलोई | भूपेंद्र सिंह हुड्डा |
रोहतक | भारत भूषण बतरा |
कलानाैर (एससी) | शंकुतला खटक |
बहादुरगढ़ | राजेंद्र जून |
बादली | कुलदीप वत्स |
झज्जर (एससी) | गीता भुक्कल |
बेरी | रघुबीर कादियान |
महेंद्रगढ़ | राव दान सिंह |
रेवाड़ी | चिरंजीव राव |
नूंह | आफताब अहमद |
फिरोजपुर झिरका | मामन खान |
पुन्हाना | मो. इलियास |
होडल (एससी) | उदयभान |
फरीदाबाद एनआईटी | नीरज शर्मा |
इनका नाम देर रात किया घोषित
इसराना (आरक्षित) | बलबीर वाल्मीकि |
[ad_2]
Haryana: कांग्रेस की एक और सूची जारी, जानिए किसे कहां से मिला टिकट