[ad_1]
करनाल। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 17 सितंबर से स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान चलाया जाएगा। सिविल सर्जन डॉ. पूनम चौधरी ने बताया कि अभियान के तहत 17 से एक अक्तूबर तक सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर आंखों की जांच कर पास की नजर के चश्मे निशुल्क वितरित किए जाएंगे। वहीं 25 सितंबर को जिला नागरिक अस्पताल में नेत्र जांच शिविर लगाया जाएगा, जिसमें कुल 3200 चश्मे वितरित किए जाएंगे। इसके अलावा 17 सितंबर को सीएचसी कुंजपुरा, 18 को सीएचसी घरौंडा, 19 को सीएचसी पाढ़ा, 20 को एसडीसीएच असंध, 24 को सीएचसी निगदू, 25 को सीएचसी बल्ला, 26 को सीएचसी तरावड़ी, 27 को सीएचसी नीलोखेड़ी, 29 को सीएचसी निसिंग, 30 को सीएचसी सांभली, एक अक्तूबर को एसडीसीएच इंद्री में शिविर लगाया जाएगा। डॉ. पूनम चौधरी ने अपील करते हुए कहा कि अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों पर नेत्रों की जांच जरूर करवाएं। संवाद
[ad_2]
Karnal News: स्वास्थ्य केंद्रों पर 17 से होगी आंखों की जांच

