{“_id”:”68c883d517a108f4e0091d36″,”slug”:”the-young-man-who-came-for-a-checkup-after-the-accident-is-missing-from-pgi-chandigarh-news-c-16-pkl1079-819674-2025-09-16″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Chandigarh News: हादसे के बाद चेकअप करवाने आया युवक पीजीआई से लापता”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
राकेश की फोटो।
चंडीगढ़। करनाल से आया एक युवक पीजीआई से गायब हो गया। परिजनों ने करनाल निवासी 35 साल के राकेश की सेक्टर-11 थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। मुकेश ने बताया कि उसका भाई राकेश सड़क हादसे में घायल हो गया था। करीब डेढ़ महीने पहले उसके सिर और टांग का ऑपरेशन हुआ था। वह 9 सितंबर को मौसी के बेटे के साथ राकेश को लेकर चेकअप करवाने के लिए पीजीआई न्यू ओपीडी में आया था। चेकअप के लिए दो पर्चियां बनवानी पड़ती हैं। दूसरा भाई राकेश को लेकर तीसरी मंजिल पर था। उसका मौसी का बेटा राकेश को तीसरी मंजिल पर अकेला छोड़कर पर्ची बनवाने के लिए नीचे आया। पैसे लेने के बाद जब भाई वापस तीसरी मंजिल पर गया तो राकेश गायब था। उन्होंने पीजीआई के कैमरे चेक किए तो राकेश पीजीआई से सेक्टर 11 की तरफ जाता हुआ दिखाई दिया। जिसके बाद मुकेश ने पुलिस को जानकारी दी।
Trending Videos
[ad_2]
Chandigarh News: हादसे के बाद चेकअप करवाने आया युवक पीजीआई से लापता