[ad_1]
भारत-ए और ऑस्ट्रेलिया-ए के बीच चार दिवसीय टेस्ट मैच से पहले इकाना स्टेडियम में दोनों टीमों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। भारत-ए के चीफ कोच ऋषिकेश कनिटकर ने और आस्ट्रेलिया के लिए कप्तान नेथन मैक्सवीनी और कोच टिम पेन ने सीरीज को लेकर बातचीत की।
.
भारत के कोच ने टीम इंडिया और कैप्टन को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा- टीम बैलेंस्ड है और श्रेयस अय्यर तैयार हैं। वह सभी फॉर्मेट के अच्छे प्लेयर हैं। उनका माइंडसेट क्लियर है। टेस्ट क्रिकेट में भी उन्होंने सेंचुरी जड़ी है। यह खिलाड़ियों के लिए बड़ा मौका है। इंटरनेशनल एक्सपीरियंस खिलाड़ियों को मिलेगा। इसमें से अधिकतर प्लेयर्स दिलीप ट्रॉफी का मैच खेल चुके हैं।
इकाना में मैच से पहले श्रेयस अय्यर नेट पर जमकर पसीना बहा रहे हैं।
कोच बोले- यह आइडल टूर्नामेंट है
मुख्य कोच ने कहा कि इसमें यह नेक्स्ट लेवल है, जिसमें वह सीनियर टीम के लिए मौका पाएंगे। यह आइडल टूर्नामेंट है। इसमें अच्छा खेलने वाले खिलाड़ी सीनियर टीम में खेलने का मौका पाएंगे। ऑस्ट्रेलिया-ए के लिए खेलने वाले खिलाड़ी निश्चित तौर पर आगे सीनियर टीम का हिस्सा होंगे।
हमारे स्पिन बॉलर्स निश्चित तौर पर हमारी ताकत हैं, लेकिन हमारा पेस अटैक भी अच्छा है। मजबूत है। टीम काफी बैलेंस्ड है। बेस्ट परफॉर्मेंस के लिए हम बैलेंस टीम देखेंगे। ऑल राउंडर निश्चित तौर पर मजबूत हैं।
बारिश के चलते मैच प्रभावित होने के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि पिच के कंडीशन के हिसाब से हम काम करेंगे। यह सीरीज सीनियर टीम में खेलने से पहले का बड़ा मौका है। अभिमन्यु ईश्वरन अच्छा कर रहे हैं। वह चैलेंज के लिए तैयार हैं। उन्होंने बंगाल टीम को लीड किया है। काफी क्रिकेट ऊपर खेली है। उन्हें पता है कि क्रिकेट में कब क्या करना होता है। वह अच्छा करेंगे।
हम सीखने के साथ जीतने के लिए आए आस्ट्रेलियाई कोच
आस्ट्रेलिया के कोच टिम ने कहा कि यह दौरा युवा ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के लिए भारतीय परिस्थितियों में अनुभव हासिल करने का शानदार मौका है। उन्होंने बताया कि टीम में कई युवा खिलाड़ी हैं, जिन्हें भारत की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में खेलने का मौका मिलेगा। हमारी टीम में अनुभव की कमी है, लेकिन हम इससे उत्साहित हैं। हम यहां सीखने के साथ-साथ जीतने के लिए आए हैं।” उन्होंने यह भी कहा कि कुछ सीनियर खिलाड़ी अभी भी कुछ साल खेल सकते हैं, लेकिन इस दौरे पर आए युवा खिलाड़ियों के लिए अगले दो-तीन साल में मौके बन सकते हैं।
भारतीय परिस्थितियां चुनौतीपूर्ण, लेकिन रोमांचक
आस्ट्रेलिया के कप्तान नेथन मैक्सवीनी ने कहा कि पहली बार भारत में खेल रहे हैं, भारतीय परिस्थितियां चुनौतीपूर्ण हैं। उन्होंने कहा, “भारत में खेलना ऑस्ट्रेलिया से बहुत अलग है। भारत A की टीम में कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल चुके हैं। यह हमारे लिए एक बड़ा चैलेंज है, लेकिन हम तैयार हैं।” नाथन ने अपनी तैयारी पर भरोसा जताते हुए कहा कि वे सीरीज की शुरुआत शानदार तरीके से करना चाहते हैं। 19 साल के युवा खिलाड़ी सैम कॉन्स्टस की चर्चा भी प्रेस कॉन्फ्रेंस में हुई।
कोच टिम ने कहा कि सैम में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है और वे भविष्य में ऑस्ट्रेलिया के लिए स्टार साबित हो सकते हैं। “वह अभी 19 साल के हैं और अपनी सर्वश्रेष्ठ शैली तलाश रहे हैं। कभी वह आक्रामक खेलते हैं, तो कभी रक्षात्मक। हम उन्हें इस सीरीज में अपनी शैली के साथ खेलने की आजादी देंगे।” नाथन और सैम के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की बात पर टिम ने कहा कि दोनों का ध्यान भारत के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करने पर है, न कि आपसी प्रतिस्पर्धा पर।

भारत ए और आस्टेलिया ए के बीच होने वाले मैच से पहले इकाना स्टेडियम में प्रेस कॉन्प्रेंस।
भारतीय खिलाड़ियों के पास में अधिक अनुभव लखनऊ में पहली बार खेलने के अनुभव पर टिम ने कहा, “हमें यहां की संस्कृति और गर्मजोशी पसंद आ रही है। हम ज्यादा बाहर नहीं घूम पाए हैं, लेकिन क्रिकेट के लिए उत्साहित हैं।” उन्होंने उम्मीद जताई कि भारत A के स्टार खिलाड़ियों और ऑस्ट्रेलिया A के युवा टैलेंट को देखने के लिए दर्शक मैदान पर आएंगे। बारिश के कारण सीमित अभ्यास सत्रों के बावजूद टिम ने कहा कि खिलाड़ी आधुनिक क्रिकेट में जल्दी ढल जाते हैं। “हमारी बल्लेबाजी इकाई ने चेन्नई में MRF अकादमी में अभ्यास किया है।
हम तैयार हैं और भारत के खिलाफ कड़ा मुकाबला करने को बेताब हैं। भारत A के खिलाफ कड़ा मुकाबला टिम ने भारत A की ताकत को स्वीकार करते हुए कहा कि उनके पास KL राहुल और जसप्रीत बुमराह जैसे अनुभवी खिलाड़ी हैं, जिनके पास 800 से ज्यादा प्रथम श्रेणी मैचों का अनुभव है। इसके मुकाबले ऑस्ट्रेलिया A के पास केवल 350 मैचों का अनुभव है। फिर भी, टिम ने कहा, “हम चुनौती से पीछे नहीं हट रहे।
[ad_2]
भारत-ए की टीम ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ बैलेंस्ड होगी: चीफ कोच बोले- श्रेयस अय्यर तैयार, यह सीरीज सीनियर टीम से पहले बड़ा मौका – Lucknow News
