Rohtak News: कार से चालक ने फेंका कूड़ा, रोहतकिया बोले-के है यो…जवाब में बोला-कै होग्या Latest Haryana News

[ad_1]

रोहतक। सड़क से गुजर रहे कार चालक ने जैसे ही कचरा सड़क पर फेंका, तभी पैदल गुजर रहे लोकगायक अमित रोहतकिया ने रुकवा ली। कार चालक को नीचे उतारकर बोले-के है यो, जवाब में चालक बोला-कै होग्या। यह नजारा सोमवार शाम 6 बजे नगर नगर निगम कार्यालय के बाहर का है। स्वच्छता का संदेश देने के लिए हरियाणवी लोकगायक अमित रोहतकिया सफाईकर्मियों के साथ शूटिंग कर रह थे।

चार दिन में दूसरी बार मुख्यमंत्री नायब सैनी बुधवार को रोहतक आ रहे हैं। तय कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री सुभाष चौक से स्वच्छता अभियान व नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए मैराथन को रवाना करेंगे।

इसके साथ ही मानसरोवर पार्क में पौधरोपण किया जाएगा। नगर निगम ने मुख्यमंत्री के दौरे की तैयारी पूरी कर ली है। सबसे ज्यादा फोकस स्वच्छता अभियान पर किया जा रहा है। इसके लिए लोकगायक अमित रोहतकिया से स्वच्छता पर संदेश व गाने तैयार करवाए जा रहे हैं।

हरियाणवी अंदाज में गाने की धुन पर झाड़ू चलाएंगे 50 सफाईकर्मी

मुख्यमंत्री जब सुभाष चौक से स्वच्छता अभियान को हरी झंडी दिखाएंगे, उस समय गानों की धुन पर नगर निगम के 50 सफाईकर्मी हरियाणवी अंदाज में सड़क पर झाड़ू चलाएंगे। इसकी नगर निगम ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।

22 टीमें तैयार, सुबह पहुंच जाएंगे हर वार्ड में

निगम की तरफ से बुधवार के लिए सफाईकर्मियों की 22 टीमें तैयार की हैं। हर टीम में आठ से 10 सफाईकर्मी शामिल किए गए हैं। सुबह ही टीम हर वार्ड में पहुंच जाएगी और पूरा दिन अभियान चलाकर सफाई करेगी।

वर्जन

निगम का स्वच्छता अभियान जारी है। सोमवार को वार्ड नंबर 4 में सफाई करवाई गई। बुधवार को मुख्यमंत्री स्वच्छता अभियान को हरी झंडी दिखाएंगे। इसकी पूरी तैयार हो गई है। जाट संस्था के बाद गौड़ संस्था ने भी निगम को एक ट्रैक्टर-ट्राॅली व सफाईकर्मियों की टीम उपलब्ध कराई है।

– डॉ. आनंद शर्मा, आयुक्त नगर निगम

[ad_2]
Rohtak News: कार से चालक ने फेंका कूड़ा, रोहतकिया बोले-के है यो…जवाब में बोला-कै होग्या