चंडीगढ़ में 19 से 21 सितंबर सुपीरियर ज्यूडिशियल सर्विस परीक्षा: MCM कॉलेज के आसपास  सुरक्षा के आदेश, पर्सनल हॉटस्पॉट और लॉ कोचिंग सेंटर रहेंगे बंद – Chandigarh News Chandigarh News Updates

[ad_1]

सुपीरियर ज्यूडिशियल सर्विस मुख्य लिखित परीक्षा।

चंडीगढ़ में 19 से 21 सितंबर को पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट की ओर से आयोजित होने वाली सुपीरियर ज्यूडिशियल सर्विस मुख्य लिखित परीक्षा-2025 होगी। जिसे लेकर जिला मजिस्ट्रेट निशांत कुमार यादव ने कहा परीक्षा 19 सितंबर (शुक्रवार) से 21 सितंबर (रविवार) तक सेक्टर

.

जिसे लेकर परीक्षा केंद्र के आसपास कानून-व्यवस्था बनाए रखने और नकल रोकने के लिए कई पाबंदियां लगाई गई हैं।

इन आदेशों का करना होगा पालन

चंडीगढ़ में 19 से 21 सितंबर तक जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जारी आदेशों का पालन करना अनिवार्य होगा। आदेशों के अनुसार 100 मीटर क्षेत्र में चार या अधिक लोगों की भीड़ पर पूरी तरह रोक रहेगी। साथ ही हथियार, धारदार औजार, नारेबाजी और पोस्टर-बैनर लाने पर भी पाबंदी रहेगी। इसके अलावा 200 मीटर दायरे में फोटोकॉपी मशीन, मोबाइल, लैपटॉप, वाई-फाई, पर्सनल हॉटस्पॉट और लॉ कोचिंग सेंटर बंद रहेंगे।

एमसीएम डीएवी कॉलेज।

उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

आदेश के अनुसार ये पाबंदियां सिर्फ आम जनता के लिए लागू होंगी। परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों, पुलिस, अर्धसैनिक बल, सेना या किसी अन्य सरकारी कर्मचारी पर यह आदेश लागू नहीं होगा। जिला मजिस्ट्रेट ने साफ कहा है कि अगर कोई इन आदेशों का उल्लंघन करेगा, तो उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 223 और अन्य नियमों के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

[ad_2]
चंडीगढ़ में 19 से 21 सितंबर सुपीरियर ज्यूडिशियल सर्विस परीक्षा: MCM कॉलेज के आसपास  सुरक्षा के आदेश, पर्सनल हॉटस्पॉट और लॉ कोचिंग सेंटर रहेंगे बंद – Chandigarh News