सोनीपत: हरिनाम संकीर्तन प्रभात फेरी निकाल श्रीमद्भागवत कथा का दिया गया न्यौता Latest Sonipat News


इस्कॉन प्रचार समिति की ओर से रविवार को हरिनाम संकीर्तन प्रभातफेरी निकालकर प्रभु का गुणगान किया गया। प्रभातफेरी गुड़ मंडी स्थित अग्रवाल धर्मशाला से तुलसी पूजन कर प्रारंभ की गई। इसके बाद प्रभातफेरी गुड़ मंडी क्षेत्र के आसपास होते हुए डाकखाना वाली गली, मिशन चौक होते हुए वापस अग्रवाल धर्मशाला में संपन्न हुई।

संकीर्तन प्रभातफेरी का मार्ग में विभिन्न जगह श्रद्धालुओं ने स्वागत कर प्रसाद वितरण किया। प्रवक्ता रघु कुमार दास ने इस्कॉन प्रचार समिति की ओर से 15 से 21 सितंबर तक अग्रवाल धर्मशाला में होने वाली श्रीमद्भागवत कथा का श्रद्धालुओं को न्योता दिया। उन्होंने बताया कि कथा का समय शाम 6 से रात 9 बजे तक रहेगा। कथा की शुरुआत 15 सितंबर को सुबह 10 बजे गोपी मंदिर से कलश यात्रा निकालकर की जाएगी। यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व कैबिनेट मंत्री कविता जैन, विधायक निखिल मदान की पत्नी निकिता मदान शामिल होंगी। प्रभातफेरी में भागवत तत्व दास, शांत नरसिंह, योग धर्मदास, श्याम सिंह रावत, सुंदर सिंह, मास्टर जगदीप पांचाल, शिवम पांचाल, नंदेश्वरी, चंद्रेश, लक्ष्मी, वंदना, सुनीता मौजूद रही।

सोनीपत: हरिनाम संकीर्तन प्रभात फेरी निकाल श्रीमद्भागवत कथा का दिया गया न्यौता