मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम में IND vs AUS वुमन वन-डे मुकाबला: भारत के छठा विकेट गिरा, स्मृति-प्रतिका-हरमनप्रीत-हरलीन-जेमिमा के बाद रिचा भी पवेलियन लौटीं – Chandigarh News Chandigarh News Updates

[ad_1]

स्टेडियम में पहुंची दोनों टीमें और हरियाणा पंजाब से पहुंचे क्रिकेट फैंस।

पंजाब के यादवेंद्र क्रिकेट स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के बीच वनडे मुकाबला चल रहा है। 3 मैचों की इस सीरीज का आज पहला मुकाबला है। टॉस भारतीय टीम ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया।

.

भारत के 6 विकेट गिर चुके हैं। इनमें दोनों ओपनिंग बैटर स्मृति मंदाना (58) और प्रतिका रावल (64) शामिल हैं। वहीं, कैप्टन हरमनप्रीत कौर भी 11 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन लौट चुकी हैं। इनके अलावा 54 रन बनाकर हरलीन देओल बनाकर स्टंप आउट हो गईं। जेमिमा रोड्रिग्स के रूप में भारत का पांचवां विकेट गिरा है। वहीं, रिचा भी कैच आउट हो गईं। टीम ने 48 ओवर 262 रन बना लिए हैं।

वहीं, मैच शुरू होने से पहले ही पंजाब के सीएम भगवंत मान भी स्टेडियम में पहुंचे थे, हालांकि करीब आधे घंटे बाद ही वह स्टेडियम से निकल गए।

मैच में भारतीय महिला टीम के कई फैंस उन्हें सपोर्ट करने पहुंचे हैं। हरियाणा-पंजाब के साथ साथ दिल्ली से भी लोग यहां पर पहुंचे हैं। हर किसी को भारतीय टीम से जीत की उम्मीद है।

इस सीरीज के जरिए हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय टीम आगामी विश्व कप की तैयारियों को मजबूत करना चाहेगी। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछली सीरीज की हार का बदला चुकाने का भी यह मौका होगा।

मैच देखने पहुंचे फैंस के PHOTOS

मैच के पल-पल के अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…

[ad_2]
मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम में IND vs AUS वुमन वन-डे मुकाबला: भारत के छठा विकेट गिरा, स्मृति-प्रतिका-हरमनप्रीत-हरलीन-जेमिमा के बाद रिचा भी पवेलियन लौटीं – Chandigarh News