[ad_1]
रोहतक। नगर निगम शहर में 34.50 करोड़ के विकास कार्य कराएगा। वहीं, ट्रैफिक लाइटों पर 1.20 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। शुक्रवार शाम एक साथ 22 वार्डों के विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया। राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा, मेयर रामअवतार वाल्मीकि के साथ में पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, निगम आयुक्त व 22 चयनित वार्ड पार्षद व तीन मनोनीत पार्षद भी मौजूद रहे।
शाम 5 बजे ओल्ड आईटीआई स्थित शहीद मदनलाल धींगड़ा सामुदायिक केंद्र में आयोजित सामूहिक शिलान्यास कार्यक्रम में मेयर ने वार्ड अनुसार विकास कार्यों की घोषणा की। मेयर रामअवतार वाल्मीकि व नगर निगम कमिश्नर डॉ. आनंद शर्मा ने वार्ड अनुसार पार्षदों के साथ मिलकर कार्यों का शिलान्यास किया। कहा कि प्रत्येक वार्ड में औसतन करीब डेढ़ करोड़ रुपये के विकास कार्य होंगे।
…..
शहर को इंदौर की तरह स्वच्छ बनाएं : जांगड़ा
राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा ने कहा कि शहर में विकास कराने के साथ स्वच्छ भी बनाना है। इंदौर का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां डस्टबिन से अलग कूड़ा नजर नहीं आएगा, अगर कूड़ा मिला तो 500 रुपये जुर्माना लगता है।
…
पहली बार पक्ष व विपक्ष एक साथ : ग्रोवर
पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने कहा कि पार्षद अपने-अपने वार्ड में ऐसा काम करें कि लोग याद रखें। रोहतक के इतिहास में पहली बार ऐसा दृश्य देखने को मिला है, जब सत्ता और विपक्ष के पार्षद एक मंच पर हैं। मेयर ने कहा कि किसी भी वार्ड और पार्षद के साथ भेदभाव नहीं किया जाएगा। निगम की ओर से सफाई का टेंडर हो चुका है और जल्द ही धरातल पर काम नजर आएगा।
कुर्सी न मिलने पर सफाईकर्मी नाराज, कार्यक्रम से बाहर आए
नगर निगम कर्मचारियों के प्रधान शंभू टांक ने बताया कि कॉल करके 250 सफाईकर्मियों को बुलाया गया। कर्मचारी कम्युनिटी सेंटर में पहुंच गए। बाद में मंच से घोषणा की गई कि सफाईकर्मी पीछे की तरफ बैठ जाएं। इससे नाराज 150 सफाईकर्मी बाहर आ गए। बाहर आकर मेयर से शिकायत की। उन्होंने जांच का भरोसा दिया।
….
वार्ड राशि लाखों में
1. 117
2. 360
3. 180
4. 166
5. 25
6. 140
7. 125
8. 100
9. 150
10. 200
11. 106
12. 60
13. 107
14. 211
15. 72
16. 164
17. 62
18. 164
19. 74
20. 92
21. 406
22. 192
36 ओल्ड आईटीआई स्थित शहीद मदनलाल धींगड़ा सामुदायिक केंद्र में आयोजित सामूहिक शिलान्यास कार्यक्र
36 ओल्ड आईटीआई स्थित शहीद मदनलाल धींगड़ा सामुदायिक केंद्र में आयोजित सामूहिक शिलान्यास कार्यक्र
[ad_2]
Rohtak News: शहर में होंगे 34.50 करोड़ के विकास कार्य, ट्रैफिक लाइट पर खर्च होंगे 1.20 करोड़