[ad_1]
गुरुग्राम में बरसाती पानी के प्रमुख नालों में शामिल लेग-2 को अशोक विहार से भीमगढ़ खेड़ी गांव तक नए सिरे से बनवाया जाएगा। नाले को छह मीटर से बढ़ाकर नौ मीटर चौड़ा करने की योजना है। साथ ही नाले को ऊपर से कवर किया जाएगा, इससे लोगों को आवागमन में भी सुविधा मिलेगी। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण करीब 1.4 किलोमीटर मास्टर स्टॉर्म वाटर ड्रेन निर्माण पर करीब 25 करोड़ रुपये खर्च करेगा।
[ad_2]
अशोक विहार से भीमगढ़ खेड़ी गांव तक नए सिरे से बनवाया जाएगा लेग-2 नाला, बरसाती पानी की निकासी होगी बेहतर

