फतेहाबाद: राज्य स्तरीय ताइक्वांडो और टेबल टेनिस प्रतियोगिताओं का हुआ शुभारंभ Haryana Circle News

[ad_1]


जिले के गांव धांगड़ के पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय व शहर के अपेक्स पब्लिक स्कूल में सोमवार से 58 वीं राज्य स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हो चुकी है। जिले में सिर्फ ताइक्वांडो और टेबल टेनिस की प्रतियोगिता हाेगी। जिले में आयोजित प्रतियोगिताओं का उद्घाटन जिला शिक्षा अधिकारी संगीता बिश्नोई ने किया। प्रतियोगिता के पहले दिन खिलाड़ियों और टीमों में काफी जोश देखने को मिला। हालांकि, ताइक्वांडो की प्रतियोगिताओं में दो जिलों की टीमें और टेबल टेनिस में एक जिले की टीम किसी कारणवश भाग नहीं ले पाई। जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और उन्हें खेल को खेल की भावना से खेलने की सलाह दी। उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह के आयोजन न केवल शारीरिक विकास में मदद करते हैं, बल्कि छात्रों में अनुशासन और टीम वर्क जैसे महत्वपूर्ण गुणों को भी बढ़ावा देते हैं। पहले दिन ताईक्वांडो के अंडर-14 की प्रतियोगिता हुई।

[ad_2]