जींद: साढ़े चार करोड़ रुपये से नगर परिषद करवाएगी शहर में 17 विकास कार्य haryanacircle.com

[ad_1]


शहर के विकास के लिए नगर परिषद ने करीब साढ़े चार करोड़ रुपये की राशि के टेंडर लगाए हैं। इसमें शहर में गलियों का निर्माण, सुंदरीकरण, ग्रीन बेल्ट व पक्षियों के लिए बर्ड टॉवर लगवाया जाएगा। इसके अतिरिक्त नगर परिषद चेयरपर्सन डॉ. अनुराधा सैनी ने अपने एक माह का वेतन पंजाब में बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया है। नप के सभी कर्मियों ने इसमें अपना सहयोग देते हुए वेतन दान किया।

नगर परिषद चेयरपर्सन डॉ. अनुराधा सैनी ने नप कार्यालय में पत्रकार वार्ता कर यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पंजाब में बाढ़ के चलते प्राकृतिक आपदा आई है। हरियाणा के साथ-साथ पंजाब और पहाड़ी राज्यों की स्थिति अत्यंत गंभीर है। वहां पर पशुओं के चारे ओर जरूरी सामान की भी कमी है तथा वही पहाड़ी क्षेत्र में भूस्खलन से कई रास्ते महीनों से बंद है। मुख्यमंत्री ने भी राहत कोष से पंजाब तथा जम्मू कश्मीर को पांच-पांच करोड़ की सहायता राशि प्रदान की है। उन्होंने खुद व नप के सभी कर्मियों की तरफ से 322101 रुपये की सहायता राशि दी। इस दौरान उन्होंने बताया कि नगर परिषद शहर में विकास के लिए बर्ड टॉवर बनाएगी, ताकि पक्षियों को बेहतर रैन बसेरा उपल्बध करवाया जा सके। उनको ठिकाने के साथ दाना पानी मिल सके। उन्होंने लोगों से आसपास इलाके को स्वच्छ रखने की अपील भी की ताकि बीमारियों को फैलने से रोका जा सके। मलेरिया के अनुरूप मौसम को देखते हुए नप द्वारा फोगिंग भी करवाई जा रही है। उन्होंने उन लोगों को भी चेताया जो पशुओं को शहर की तरफ छोड़ जाते हैं। पकड़े जाने पर ऐसे लोगों के खिलाफ के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही। शहर की टूटी सड़कों की जल्द रिपेयरिंग करवाने और पूरी तरह से कंडम सड़कों को दोबारा बनवाने की बात कही।

[ad_2]